scriptविषाक्त भोजन खाने से दो की मौत, कई अन्य बीमार | Food Poisoning: 2 People Died After Eating poisonous meat | Patrika News

विषाक्त भोजन खाने से दो की मौत, कई अन्य बीमार

locationरांचीPublished: Jul 11, 2019 04:45:58 pm

Submitted by:

Brijesh Singh

Food Poisoning: झारखंड के गुमला ( Gumla ) जिले में विषाक्त भोजन ( food poisoning ) से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग बीमार पड़ गए। गांव वालों ने बताया कि धान की रोपनी के दौरान एक खस्सी (बकरे) की मौत कीटनाशक खाने से हो गई। बाद में उसी खस्सी को पका कर लोगों ने खा लिया, जिससे यह दुःखद घटना हुई।

gumla poisonous food case

विषाक्त भोजन खाने से दो की मौत, कई अन्य बीमार

रांची/गुमला (रवि सिन्हा)। झारखंड के गुमला ( gumla ) जिले के घाघरा में विषाक्त भोजन( Food poisoning ) खाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग बीमार हो गए। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घाघरा निवासी जेठू उरांव के घर बुधवार शाम को बकरे का मांस ( meat ) बनाया गया। लोगों का कहना है कि खस्सी की मौत होने के बाद लोगों ने उसे काटकर उसका मीट खाया था। मीट खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। देर रात सभी को उल्टियां आने लगीं। आनन- फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ( Community Health Center ) घाघरा ले जाया गया., जहां 65 वर्षीय जेठू उरांव समेत दो की मौत हो गई। वहीं कई सात अन्य लोग बीमार हो गए। गंभीर रूप से बीमार लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फूड प्वाइजनिंग ( Food poisoning ) से बीमार 7 ग्रामीणों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घाघरा और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की स्थिति गंभीर बताई गई है। घटना के संबंध में गांववालों ने बताया कि ये लोग खेत में धान की रोपनी कर रहे थे। उसी दौरान कीटनाशक खाने से एक खस्सी की मौत हो गई। उस खस्सी ( बकरी ) को रात में कुछ ग्रामीण काटकर खा गए। देर रात सभी को उल्टी और दस्त होने लगा। अस्पताल ले जाने के दौरान दो की रास्ते में मौत हो गई। विषाक्त भोजन के शिकार 7 ग्रामीणों का घाघरा स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज चल रहा है। महेश लोहरा (55 वर्ष), पूजा लोहरा (5 वर्ष), दिनेश लोहरा, दीनबंधु लोहरा, विजय उरांव, पवन उरांव, और नारायण उरांव की हालत स्थिर है। जबकि पचा उराईन (48 वर्ष) और नागो उरांव (55 वर्ष) की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो