script

विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत के साथ पुनः सरकार बनाना अगला पड़ाव-रघुवर दास

locationरांचीPublished: May 24, 2019 09:06:22 pm

प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने प्रबंधन समिति के सभी सभी सदस्यों को राज्य में बड़ी जीत में महती भूमिका निभाने केलिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी…

cm

cm

(रांची): मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में दो तिहाई बहुमत के साथ पुनः सरकार बनाना मिशन 2019 का अगला पड़ाव है। मुख्यमंत्री शुक्रवार प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। रघुवर दास ने प्रबंधन के सभी विभागों के कार्यों की सराहना की और कहा कि कुशल प्रबंधन और समन्वय से ही पार्टी ने प्रदेश में बड़ी उपलब्धि हासिल की। महागठबंधन को धराशाई किया। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने प्रबंधन समिति के सभी सभी सदस्यों को राज्य में बड़ी जीत में महती भूमिका निभाने केलिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रबंधन के सभी विभागों से उनके अनुभावों को सुना एवं उनके सुझाव भी प्राप्त किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं प्रयासों केलिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

इधर, निर्वाचित एनडीए के विजयी सांसदों को उनकी जीत पर झारखंड भाजपा चुनाव प्रभारी औऱ बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने महागठबंधन में शामिल घटक दलों को बरसाती मेढक बताते हुए कहा कि राज्य की जनता ने इनकी सियासी दुकानों को हमेशा के लिए बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार औऱ झारखंड के हर घर में प्रकाश का ऐसा उजियारा फैला कि लोगों ने लालटेन को पूरी तरह से नकार दिया है। अब लालटेन चुनावी मैदान में नहीं बल्कि म्यूजियम में ही दिखेगा।

 

इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद संजय सेठ ने कहा कि किसी को भी उनके दरवाजे पर आने की जरूरत नहीं है , वे स्वयं उनके घर तक पहुंच उनके समस्याओं का निराकरण करते हुए उनके सुख दुख के सहभागी बनेंगे। उन्होंने कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा कार्यालय अब समाधान केंद्र के रूप में कार्य करेंगे जहां वे स्वयं नियमित रूप से से बैठेंगे। उन्होंने कहा कि सदन में में जनता की आवाज़ बनने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि वे प्रतिवर्ष अप्रैल माह में अपने पूरे परिवार की संपत्ति घोषित करूंगा ताकि उनके क्षेत्र की जनता अपने प्रतिनिधि के बारे में जान सके।उन्होंने कहा कि उनके परिवार का कोई भी सदस्य उनके उत्तराधिकारी के रूप में नामित नहीं होगा। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज रांची के नव निर्वाचित सांसद संजय सेठ ,आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश कुमार महतो मंत्री सीपी सिंह ,विधायक नवीन जायसवाल,रामकुमार पहन जीतू चरण राम महापौर आशा लकड़ा,उपमहापौर संजीव विजय वर्गीय लोक सभा के प्रभारी परमा सिंह भी उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो