scriptफुटबॉल को बढावा देने को सीएम ने की दो फुटबॉल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू करने की घोषणा | CM announces introduction of two "Football Center of Excellence" | Patrika News

फुटबॉल को बढावा देने को सीएम ने की दो फुटबॉल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू करने की घोषणा

locationरांचीPublished: Nov 12, 2018 06:43:40 pm

Submitted by:

Prateek

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की बेटियों ने खेल के विभिन्न क्षेत्रों में बहुत ही अच्छा कार्य किया है। बेटियां निरंतर अच्छा खेलकर सुर्खियां बटोर रही हैं। राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि सभी प्रखंड एवं जिला स्तरों में लड़कियों की फुटबॉल टीम का भी गठन किया जाए…

cm

cm

(रांची): झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए दो फुटबॉल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। झारखंड खेल प्राधिकरण के द्वारा बिरसा मुंडा फुटबॉल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, रांची एवं सिदो-कान्हू फुटबॉल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस देवघर में प्रारंभ किया जाएगा।


खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए स्पेशल कोच

राज्य सरकार ने वर्ष 2017 में ही झारखंड के सभी प्रखंडों में कमल क्लब का गठन किया है। कमल क्लब के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभा को राज्य स्तर पर निखारने का काम किया जा रहा है। झारखंड में फुटबॉल खेल को आगे ले जाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर के मेधावी फुटबॉल खिलाड़ियों को ड्रेस, जूता, खेल कीट एवं फुटबॉल राज्य सरकार निशुल्क उपलब्ध कराएगी। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए सरकार एक्सपर्ट कोच की भी व्यवस्था करेगी। जनजातीय समाज के फुटबॉल खेलने वाले बच्चों को निशुल्क ड्रेस एवं खेल उपकरण दिया जाएगा।


मुख्यमंत्री सोमवार को रांची कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट 2018 के समापन को संबोधित कर हरे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के वैसे खिलाड़ी जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिस्पर्धाओं में मेडल अथवा पुरस्कार जीत कर आएंगे उन्हें राज्य स्तरीय सरकारी नौकरी में 2 प्रतिशत का आरक्षण राज्य सरकार देगी।


महिला फुटबॉल टीम का भी हो गठन

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की बेटियों ने खेल के विभिन्न क्षेत्रों में बहुत ही अच्छा कार्य किया है। बेटियां निरंतर अच्छा खेलकर सुर्खियां बटोर रही हैं। राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि सभी प्रखंड एवं जिला स्तरों में लड़कियों की फुटबॉल टीम का भी गठन किया जाए। लड़कियों की टीम को भी खेल से संबंधित सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। झारखंड की नारी शक्ति में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इनकी प्रतिभा को राज्य स्तर पर पहचान देने का कार्य सरकार करेगी।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मान राशि


इस अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को 20 लाख, हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान, तीरंदाजी में पदक जीतने वाली खिलाड़ी मधुमिता कुमारी को 10-10 लाख, तीरंदाज खिलाड़ी जयंत तालुकदार को 5 लाख का सम्मान राशि का चेक प्रदान किया. इस अवसर पर पर्यटन, खेलकूद एवं कला संस्कृति मंत्री अमर कुमार बाउरी एवं नगर विकास मंत्री सी पी सिंह ने भी संबोधित करते हुए अपने विचार रखे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो