scriptएसआरटीएमआई का मुख्यालय रांची में खोला जाए-मुख्यमंत्री | Chief Minister Raghubar Das met Union Steel Minister Virendra Singh | Patrika News

एसआरटीएमआई का मुख्यालय रांची में खोला जाए-मुख्यमंत्री

locationरांचीPublished: Jan 11, 2019 03:12:38 pm

Submitted by:

Prateek

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरेंद्र सिंह से मुलाकात कर विभिन्न मांगें उनके सामने रखी…
 

cm

cm

(रांची): मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नई दिल्ली में केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरेंद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनसे एस.आर.टी.एम.आइ का मुख्यालय रांची में खोलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रचुर मात्रा में खनिज संपदा उपलब्ध है। इस संस्थान के रांची में खुलने से इसका लाभ मिलेगा। राज्य में खनिज आधारित इकाईयां सेल, आर.डी.एस.आइ.सी.एस., मेकॉन, एम.आइ.टी जैसे लोक उपक्रम तथा टाटा स्टील, जे.एस.पी.एल जैसे निजी उपक्रम कार्यरत हैं। इसके साथ ही राउरकेला औद्योगिक क्षेत्र, दुर्गापुर बर्नपुर आदि भी यहां से नजदीक है।


रांची में इसके खुलने से झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ को भी लाभ मिलेगा। एस.आर.टी.एम.आइ का मुख्यालय रांची में खोलने के लिए राज्य सरकार हर प्रकार का सहयोग करने के लिए तैयार है। केंद्रीय मंत्री ने मंत्रालय के सचिव समेत अन्य वरीय अधिकारियों की टीम के साथ मुख्यमंत्री से खनन और लौह इस्पात उद्योग को बढ़ावा देने के मुद्दे पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय अधिकारियों से आग्रह किया कि झारखंड में मूल्य आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने में आवश्यक पहल करें, राज्य सरकार निवेशकों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई गई।


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली गए है। दिल्ली में मुख्यमंत्री भाजपा की बैठक में हिस्सा लेने के साथ ही कई अन्य केंद्रीय नेताओं से भी अलग-अलग मुलाकात करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो