scriptछठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को किया अर्घ्य अर्पित | chhath puja celebration news in jharkhand many districts | Patrika News

छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को किया अर्घ्य अर्पित

locationरांचीPublished: Nov 13, 2018 09:02:01 pm

Submitted by:

Prateek

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और श्रद्धालुओं को आने-जाने में असुविधा न हो इसके लिए शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश में रोक लगाई है और इनके मार्ग में बदलाव किया गया है…

chhat puja

chhat puja

(पत्रिका ब्यूरो,रांची ): राज्यभर में छठव्रतियों ने आज अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। प्रकृति पर्व छठ के अवसर पर व्रत करने वाले उपासक और श्रद्धालु नदी और तालाबों की किनारे आज दोपहर बाद पहुचे और विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस पर्व के मद्देनजर व्यापक रूप से सफाई की गई है और रास्तों में भी विद्युत सज्जा की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और श्रद्धालुओं को आने-जाने में असुविधा न हो इसके लिए शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश में रोक लगाई है और इनके मार्ग में बदलाव किया गया है।


रांची में हटनिया तालाब, बड़ा तालाब, कांके डैम, धुर्वा डैम, स्वर्ण रेखा नदी तट के अलावे बड़ी संख्या में अन्य तालाबों के किनारे लोगों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। बुंडू स्थित सूर्य मंदिर तालाब में भी दूर-दूर से आये लोगों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।


इधर, बोकारो और धनबाद जिले में भी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ छठ मनाया जा रहा है। यहां छठ व्रतियों के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। उधर, जमशेदपुर के सिदगौडा स्थित सूर्य मंदिर में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने छठव्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। यहां दो कृत्रिम तालाबों का निर्माण किया गया है।


सीएम ने दी शुभकामनाएं

cm

मुख्यमंत्री ने छठ घाट से अस्ताचलगामी भास्कर को प्रणाम करते हुए झारखण्ड सहित समस्त देशवासियों की समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। स्वच्छता, संयम, सादगी, नियम, नेम और निष्ठा के प्रति समर्पित सभी छठव्रतियों की श्रद्धा में अपनी गहरी आस्था प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छठी मईया सबकी मनोकामना पूरी करें। कोडरमा में श्रद्धा और भक्ति के साथ छठ पर्व मनाया जा रहा है।


शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने बरसोतिया बार स्थित छठ घाट में भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। जिले के अन्य छठ घाटों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है जहां व्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।

 

गुमला जिले में छठ घाट आनेजाने वाले सभी सड़कों की अच्छी तरह सफाई की गई है। यहां छठ तालाब बांध, शंख नदी और कोयल नदी के अलावा कई तालाबों और सरोवरों में व्रतियों ने अर्घ्य दिया। पाकुड़ में काली भसान तालाब, सितला मंदिर तालाब, कॉलेज रोड स्थित तालाब समेत अन्य तालाबों में भी व्रतियों ने भगवान सूर्य की उपासना की। उपराजधानी दुमका में भी पूरी भक्ति और श्रद्धा के साथ छठ पर्व मनाया जा रहा है।


साहेबगंज जिले में छठव्रती पूरी निष्ठा के साथ छठ व्रत कर रहे हैं। यहां गंगा तट पर स्नान कर छठव्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। लोकआस्था का महापर्व छठ गिरिडीह जिले में भी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। कल सुबह व्रती उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो