scriptगीता कोड़ा के प्रचार वाहन को किया क्षतिग्रस्त, कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए थाने में दर्ज करवाई शिकायत | attack on congress leader Gita Koda's promotional vehicle | Patrika News

गीता कोड़ा के प्रचार वाहन को किया क्षतिग्रस्त, कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए थाने में दर्ज करवाई शिकायत

locationरांचीPublished: May 10, 2019 03:20:22 pm

Submitted by:

Prateek

पूरे घटनाक्रम से संबंधित लिखित शिकायत कांग्रेस के आदित्यपुर नगर अध्यक्ष संतोष सिंह के द्वारा आदित्यपुर थाने में की गई है…

gita kora

gita kora

(रांची,सरायकेला): सिंहभूम लोकसभा सीट से महागठबंधन की साझा कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा के चुनावी प्रचार वाहन में तोड़फोड़ और प्रचार के लिए लगे पोस्टर को फाड़े जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से आक्रोशित कांग्रेसी और महा गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर साजिश के तहत प्रचार वाहन को क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप लगाया है।


पूरे घटनाक्रम से संबंधित लिखित शिकायत कांग्रेस के आदित्यपुर नगर अध्यक्ष संतोष सिंह के द्वारा आदित्यपुर थाने में की गई है। जिसमें भाजपा के प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा और भाजपा के जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव पर साजिश के तहत कार्यकर्ताओं से प्रचार गाड़ी पर हमले किए जाने का आरोप लगाया गया है। साथ ही भाजपा प्रत्याशी के चुनावी उम्मीदवारी भी चुनाव आयोग से रद्द किए जाने की अनुशंसा की मांग की गई है।

घटना के अनुसार बताया जाता है कि कांग्रेस का प्रचार वाहन गुरुवार शाम 5ः00 बजे आदित्यपुर थाना क्षेत्र से इमली चौक पर कांग्रेस के समर्थन में प्रचार कर रहा था। इस बीच कुछ उपद्रवी युवकों ने चाकू जैसे नुकीले हथियार से महा गठबंधन के प्रत्याशी गीता कोड़ा और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पोस्टरों को फाड़ दिय। इस घटना के बाद पुलिस द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कर ली गई है और आगे कार्रवाई की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो