scriptअभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी, रांची पुलिस मुंबई रवाना, यह है पूरा मामला | Amisha Patel: Arrest Warrant Issued Against Actress In Fraud Case | Patrika News

अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी, रांची पुलिस मुंबई रवाना, यह है पूरा मामला

locationरांचीPublished: Oct 12, 2019 03:54:54 pm

Submitted by:

Prateek

Amisha Patel: बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल (Bollywood Actress Amisha Patel) की मुश्किल बढ़ (Arrest Warrant Against Amisha Patel) सकती है, उनके खिलाफ फिल्म (Bollywood News In Hindi) प्रोड्यूसर ने रांची के कोर्ट (Ranchi Court) में मामला दर्ज करवाया था, आरोप (Check Bounce Case Against Amisha Patel) है कि…

अभिनेत्री अमीषा पटेल

अभिनेत्री अमीषा पटेल

(रांची): बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल (Amisha Patel) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री के खिलाफ रांची की एक अदालत (Ranchi Court) ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अदालत के आदेश का अनुपालन कराने के लिए झारखंड पुलिस गिरफ्तारी वारंट लेकर शनिवार को मुंबई रवाना हुई। हालांकि अदालत ने चार अक्टूबर को ही वारंट जारी किया था, लेकिन इस दौरान दुर्गा पूजा और विधि व्यवस्था में व्यस्त रहने के कारण पुलिस मुंबई के लिए रवाना नहीं हो पाई।


यह है मामला…

Amisha Patel,Bollywood Actress Amisha Patel,Arrest Warrant Against Amisha Patel,Bollywood News In Hindi,Ranchi Court,Check Bounce Case Against Amisha Patel

अभिनेत्री अमिषा पटेल के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में फिल्म प्रोड्यूसर अजय कुमार सिंह की ओर से 29 मार्च 2019 को धोखाधड़ी और धमकी का मामला दर्ज कराया गया है। आरोप है कि म्यूजिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने अजय सिंह से ढ़ाई करोड़ की राशि प्राप्त करके म्यूजिक मेकिंग की दिशा में कदम नहीं उठाया। म्यूजिक के लिए फिल्म का काम 2013 में शुरू हुआ था और यह फिल्म 2018 तक पूरी हो जानी थी।


नेताओं के साथ फोटो दिखाकर धमकाया

अजय कुमार सिंह ने बताया कि अमीषा की ओर से कहा गया था कि फिल्म रिलीज होते ही वह उन्हें पूरे पैसे ब्याज समेत लौटा देगी और अमीषा की ओर से अजय को 3 करोड़ को चेक भी दिया गया था। लेकिन जब अजय द्धारा चेक को बैंक में जमा करवाया गया तो वह बाउंस हो गया। दोबारा अमीषा से बात की तो उन्होंने टालना शुरू कर दिया। उनके बिजनेस पार्टनर ने वाट्सएप चैट पर अमीषा की राजनीतिक रसूख वाले नेताओं के साथ फोटोज शेयर कर धमकाने की कोशिश की। उन फोटोज के जरिए अमीषा ने धमकी दी कि कोर्ट या मीडिया में जाने से कुछ निकलने वाला नहीं है।


पहले भी दर्ज हुआ था मामला

इससे पहले फरवरी में एक इवेंट कंपनी ने भी अमीषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। इवेंट मैनेजमेंट कंपनी का आरोप है कि अमीषा ने पैसे ले लिए लेकिन वो इसमें शामिल नहीं हुईं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो