scriptआजसू पार्टी के पूर्व मांडर विधानसभा प्रभारी शिवनाथ तिग्गा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की | ajsu leader Shivnath Tigga join bjp | Patrika News

आजसू पार्टी के पूर्व मांडर विधानसभा प्रभारी शिवनाथ तिग्गा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

locationरांचीPublished: Nov 04, 2018 02:57:05 pm

Submitted by:

Prateek

गिलुवा ने कहा कि भाजपा में ही केवल लोकतंत्र है बाकी सभी पार्टियों में परिवार तंत्र है…

bjp

bjp

(रांची): भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)जल, जंगल और जमीन नहीं बल्कि परिवार की राजनीति बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है झामुमो। लक्ष्मण गिलुवा शनिवार को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में आजसू के पूर्व मांडर विधान सभा प्रभारी शिवनाथ तिग्गा को पार्टी की सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। शिवनाथ तिग्गा के साथ मांडर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आजसू, कांग्रेस, राजद को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


गिलुवा ने कहा कि भाजपा में ही केवल लोकतंत्र है बाकी सभी पार्टियों में परिवार तंत्र है। कोई पिता- पुत्र की पार्टी है तो कोई मां-बेटे की। भाजपा में ही एक साधारण कार्यकर्ता प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री बन सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, झामुमो, राजद जैसी पार्टियों ने झारखंड के मान-सम्मान को चोट पहुंचाया है। यहां की खजिन संपदा को लूटने और लुटवाने का काम किया है। ऐसी पार्टियों को जल, जंगल, जमीन पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।


इस अवसर पर शिवनाथ तिग्गा ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रमों एवं पार्टी के नीतियों, सिद्धांतों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है और आजीवन इस दल में रहकर पार्टी की सेवा करता रहूंगा। इसके पूर्व पार्टी के उपाध्यक्ष प्रो. आदित्य साहू एवं महामंत्री दीपक प्रकाश ने शिवनाथ तिग्गा सहित उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को मोबाईल से सदस्यता ग्रहण कराई तथा मंचस्थ पदाधिकारियों ने सभी को माला पहना कर स्वागत किया। मंच संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक तथा धन्यवाद ज्ञापन रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष रणधीर चौधरी ने किया।

 

इन लोगों की थाम बीजेपी का दामन

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में नागेश्वर तिवारी, शिबू उरांव, कमलेश नायक, राजू महतो, सीताराम दास, राम उरांव, दुखना पाहन, तुलसी महतो, चम्पा देवी, सुके उरांव, सूचिता देवी, कृष्णा महतो, संजीत सिंह, जीतेन्द्र यादव, चरकू सिंह, तफेतुल अंसारी, वंधना भगत, रीतेश यादव, हरिश्चन्द्र केसरी, संजय साव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो