जानिए पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला रामपुर की तहसील स्वार कोतवाली के एक गांव से सामने आया है। यहां रहने वाली युवती का रिश्ता कुछ दिन पहले रामपुर के ही पहाड़ी गेट निवासी के युवक के साथ तय हुआ था। बीते शुक्रवार की रात दूल्हा पक्ष के लोग बारात लेकर दुल्हन के गांव पहुंच गए। दुल्हन पक्ष के परिवार वालों ने बारातियों की खूब आव-भगत और खातिरदारी भी की। बता दें कि बारात-चढ़त भी धूमधाम से हुई और दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को जयमाला भी पहना दी। मगर तभी दुल्हन पक्ष की महिलाओं में दूल्हे के काला होने की चर्चाएं शुरू हो गईं। देखते ही देखते दुल्हन पक्ष की महिलाओं ने विरोध करना शुरू कर दिया।
खूब हुआ हंगामा
दूल्हे का विरोध देख दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष के लोगों को समझाने की भी कोशिश की। मगर पूरा दुल्हन पक्ष एक हो गया और सभी दूल्हे का विरोध करने लगे। इसको लेकर शादी में हंगामा खड़ा हो गया। लाख समझाने के बाद भी जब दुल्हन पक्ष के लोग नहीं माने तो दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन लेकर वापस आ गए।