scriptमतगणना से पहले EVM पर विवाद के बाद गठबंधन ने उठाया यह बड़ा कदम, भाजपाई हैरान | lok sabha election 2019 latest evm news | Patrika News

मतगणना से पहले EVM पर विवाद के बाद गठबंधन ने उठाया यह बड़ा कदम, भाजपाई हैरान

locationरामपुरPublished: May 22, 2019 05:33:35 pm

Submitted by:

virendra sharma

23 मई को होगी मतगणना
वेस्ट यूपी की अधिकतर लोकसभा सीटों पर गठबंधन कर रहा ईवीएम की निगरानी
ईवीएम में छेड़छाड का लगा रहे आरोप

 

local body election

local body election rajasthan

रामपुर. लोकसभा चुनाव की 23 मई को मतगणना होगी। मतगणना से पहले एक बार फिर EVM सुर्खियों में हैं। हाल ही में बिहार में कुछ स्थानों पर ईवीएम की ‘संदिग्ध आवाजाही’ का आरोप लगा था। उसके बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में गठबंधन (SP- BSP Alliance) के उम्मीदवार ईवीएम को लेकर धरने पर बैठे थे। वहीं, चंदौली लोकसभा सीट से गठबंधन समर्थक धरने पर बैठे। उन्होंने आरोप लगाए है कि गाड़ी से लाई गई कुछ ईवीएम को काउंटिंग स्थल के एक अलग कमरे में रखी गई हैं। इन खबरों के बाद वेस्ट यूपी में भी गठबंधन प्रत्याशी व उनके समर्थक ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें

सट्टा बाजार में तय हो गया देश का अगला प्रधानमंत्री, भाजपा को झटका!

वेस्ट यूपी की इक्का-दुक्का सीट को छोड़ दिया जाए तो बची हुई सीटों पर गठबंधन ईवीएम पर नजर टिकाए हुए हैं। मुज्जफरनगर, मुरदाबाद, रामपुर समेत कई लोक सीटों पर गठबंधन समर्थक रात—दिन बाहर बैठकर पहरा दे रहे हैं। दरअसल, कई लोकसभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशियों ने मतदान बाद ही प्रशासन व भाजपा पर ईवीएम से छेड़छाड़ करने की आंशका जताई थी। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी अजित सिंह के समर्थक 11 अप्रैल से ही कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में EVM की रखवाली पर बैठे है। इस सीट पहले चरण में मतदान हुआ था। गठबंधन के अजीत सिंह और भाजपा के संजीव बालियान के बीच कड़ी टक्कर है।
यह भी पढ़ें

पान खाकर इस तरह एक किलो सोना लूट ले गए बदमाश

वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा की गिनती हॉट सीट में होती है। यहां सपा के कद्दावर नेेता आजम खान और भाजपा से अभिनेत्री जया प्रदा के बीच टक्कर है। मतदान के दिन ही आजम खान ने जिले के आला-अधिकारियों पर सवाल उठाए थे। उन्होंने मुस्लिम एरिया में मतदाताओं को वोट न डालने जैसे गंभीर आरोप जिला प्रशासन पर लगाए थे। आजम खान के समर्थक परमिशन लेकर मंडी समिति परिसर में डेरा डाले हुए हैं। सपाइयों ने मौके पर टेंट लगा लिया है। सपाइयों की माने तो उन्हें प्रशासन पर कोई भरोसा नहीं है। आरोप है कि प्रशासन हर तरह भाजपाइयों की मदद कर रहा है। उनका कहना है कि भाजपा नेता ईवीएम में छेड़छाड़ कर सकते है।
evm
इन सीटों पर भी समर्थक दे रहे है ईवीएम का पहरा

रामपुर, मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के अलावा ईवीएम को लेकर गठबंधन समर्थक पहरा दे रहे है। यहां के मेरठ-हापुड़, मुरादाबाद, नगीना, कैराना, संभल, अमरोहा लोकसभा सीट पर भी गठबंधन समर्थक डेरा डाले हुए है। मुजफ्फरनगर आरएलडी (राष्ट्रीय लोक दल) के जिला अध्यक्ष अजीत राठी का कहना है कि उन्हें प्रशासन पर विश्वास नहीं है। जिसकी वजह से कार्यकर्ता खुद दिन-रात निगरानी में जुटे है। उन्होंने सरकार और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन सत्ताधारी पार्टी के दबाव में काम कर रहा है। ईवीएम से छेड़छाड़ की जा सकती है।
मुरादाबाद लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी डॉ. एसटी हसन और भाजपा के सर्वेश कुमार के बीच मुकाबला है। यहां 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। गठबंधन प्रत्याशी डॉ. एसटी हसन का कहना है कि अहतियात के तौर पर कार्यकर्ताओं को ईवीएम की निगरानी पर लगाया हुआ है। यहां कार्यकर्ता व समर्थक रात दिन डेरा डाले हुए है। उन्होंने बताया कि ईवीएम में हेराफेरी की जा सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो