script

बड़ी खबर: आज़म खान बोले यूपी के लोकसभा नतीजों से मैं हैरान

locationरामपुरPublished: May 29, 2019 10:44:18 am

Submitted by:

jai prakash

-यूपी में सपा –बसपा ने मिलकर गठबंधन किया था।
-आज़म खान ने यूपी के नतीजों को लेकर हैरानी जताई है।

moradabad

बड़ी खबर: आज़म खान बोले यूपी के लोकसभा नतीजों से मैं हैरान

रामपुर: लोकसभा चुनावों में भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए यूपी में सपा –बसपा ने मिलकर गठबंधन किया था। लेकिन वेस्ट यूपी के अलावा बाकि जगह इस गठबंधन को अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई। खुद सपा लीडर आज़म खान ने यूपी के नतीजों को लेकर हैरानी जताई है। एक मीडिया हाउस से इंटरव्यू में आज़म खान ने स्वीकारा भी है कि यूपी के लोकसभा नतीजों को लेकर हम हैरान हैं। वहीँ उन्होंने इस गठबंधन को 2022 के विधानसभा चुनावों में भी ले जाने की बात स्वीकारी है।

VIDEO: नोट पर गांधी की जगह वीर सावरकर का फोटो लगाने की मांग

नतीजे समझ से परे
आज़म खान के मुताबिक मुझे समझ में ही नहीं आ रहा है कि कहां गलती हुई। क्या हो गया, कुछ अक्ल ही काम नहीं कर रही है। क्या मतदाताओं ने चुपचाप पाला बदल लिया? ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के पक्ष में कोई माहौल या लहर भी नहीं थी। अगर साफ शब्दों में कहूं तो हम नतीजों से हैरान हैं।

VIDEO: बस में यात्रा कर रहे बुजुर्ग की मौत, यात्रियों में मचा हड़कंप

वोट कॉम्बिनेशन था ये
वोट ट्रान्सफर के सवाल पर आज़म खान ने कहा कि मुझे लगता है कि जब तक दोनों पार्टियां मिलकर विश्लेषण नहीं करती हैं, तब तक साफतौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। यह कोई कास्ट कॉम्बिनेशन नहीं था, यह वोट कॉम्बिनेशन था। कई सीटें ऐसी हैं, जहां हम महज 15 से 20 हजार वोटों से हारे हैं। हम कुछ ऐसी सीटें भी हारे हैं, जहां हम लगातार जीतते थे।

बड़ी खबर: छोटा हरिद्वार में नहाने पर लगी रोक, जानिए क्‍यों

गठबंधन जारी रहेगा
गठबंधन के भविष्य के सवाल पर आजम खान ने कहा कि यह अलायंस 2022 विधानसभा चुनाव में भी जारी रहेगा। इसे तोड़ने की कोई वजह नहीं है। अखिलेश यादव और मायावती में कोई मतभेद नहीं है। न ही सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद हुआ था।

एक के बाद एक हत्या से यूपी में मचा हड़कंप, जेल से बाहर इस कुख्यात की दूसरे गैंग ने की हत्या, अब गैंगवार की आशंका से पुलिस सतर्क


लोगों की बदल गयी सोच
नेतृत्व को लेकर पूछे गए सवाल पर आज़म खान ने कहा कि अब देश में एक नई सोच पैदा हुई है कि यह मजबूत नेता है और वह कमजोर नेता है; यह हिंदुस्तानी वफादार है और वह हिंदुस्तानी गद्दार है। यह सोच न तो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करने वाली है और न ही देश को।

सपा विधायक ने पूछा, दो दिन में कैसे बढ़ गया पांच फीसदी मतदान, मोर्चा खोलने का किया ऐलान

प्रशासन था खिलाफ
खुद आज़म के रामपुर में जीतने के सवाल पर आज़म बोले मेरे खिलाफ केंद्र अव प्रदेश सरकार थी। बावजूद इसके लोगों ने मुझे चुना। यही नहीं स्थानीय प्रशासन भी मेरे खिलाफ था।

ट्रेंडिंग वीडियो