scriptझील किनारे लगने लगा प्रवासी पक्षियों का जमघट | Rajsmand men aane lage prawashi pakshi | Patrika News
राजसमंद

झील किनारे लगने लगा प्रवासी पक्षियों का जमघट

नार्दन पिंटेल, नार्दन शॉवलर, सैन्डपाइपर, गॉडविड प्रजाति के प्रवासी पक्षी आने लगे नजर प्रतिवर्ष 5 दर्जन से ज्यादा प्रजाति के पक्षी आते हैं राजसमंद

राजसमंदDec 07, 2020 / 01:25 pm

Aswani

झील किनारे लगने लगा प्रवासी पक्षियों का जमघट

झील किनारे लगने लगा प्रवासी पक्षियों का जमघट

राजसमंद. पक्षियों को उड़ते देखना, उनकी चहचहाहट सुनना हर किसी को पसंद होता है। इन्हें देखकर जीवन में बिना रुके आगे बढ़ते रहने की सीख मिलती है। इनकी चहचहाहट और प्रकृति के रंगों से से सजे ये पक्षी मन को सुकून देते हैं। इनको कलरव करते देखना शांति देता है। जिले के तालाब, पोखरों में प्रतिवर्ष दूर देशों से दर्जनों प्रजाति के पक्षी राजसमंद आते हैं। सर्दी शुरू होते ही इन पक्षियों ने जिले में अपना ढेरा डालना शुरू कर दिया है। ये प्रवासी पक्षी मुख्यतौर पर राजसमंद झील, राज्यावास तालाब, सोपरी बांध, गोवलिया पिक-अप में नजर आ रहे हैं। राजसमंद झील में इन दिनों नार्दन पिंटेल, नार्दन शॉवलर, सैंडपाइपर, गॉडविड प्रजाति के पक्षी नजर आ रहे हैं।
पक्षीप्रेमी हिमांशुसिंह चंद्रावल ने बताया कि राजसमंद झील में इन दिनों यूरोप से आने वाले नार्दन पिंटेल, यहीं के नार्दन शॉवलर तथा हिमालय के तराई क्षेत्रों व साउथ एसिया से आने वाले सैंड पाइपर, गॉडविड पक्षी बड़ी संख्या में कलरव करते नजर आ रहे हैं। साथ ही रसिया और एसिया से आने वाले मार्श हैरियर पक्षी भी नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी पेलिकन और फ्लेमिंगो नहीं दिख रहे। इसीतरह पक्षी प्रेमी पंकज सूफी ने बताया कि उन्होंने राजसमंद झील किनारे यूरोप से आने वाला पक्षी ओसप्रे, भ्रामिनी काइट को भी देखा है। जबकि भारतीय मूल के कम नजर आने वाले पक्षी सारस के्रन, जल कौआ, ग्रीन बीट, नीलकंठ भी इन दिनों झील किनारे बड़ी संख्या में नजर आ रहे हैं।
60 से अधिक प्रजाति के दिखे थे पक्षी
राजसमंद जिले के प्रमुख तालाबों में गतवर्ष पक्षी गणना के दौरान गणकों को ६० से अधिक प्रजाति के पक्षी नजर आए थे। जिसमें पेलिकन, ग्रेटर फ्लेमिंगो, कॉमनकूट, नार्दन शॉवलर, ग्रेट के्रसटेड ग्रीब, लिटिल ग्रीब, रैड क्रेसटेड, पोचार्ड, कॉमन पोचार्ड, नौदर्न पिनटल, पाइड एबोसेट, ग्रे हैरोन, परपल हैरोन, स्पून बिल, सारस क्रेन, पेंटेड स्टॉर्क, परपल स्वापहेन, सेंड पाइपर, गोडविट, गेडवाल, ओस्प्रे, मार्श हैरियर, रीवर टर्न, कॉमन टील सहित करीब 60 प्रजातियों के देसी-विदेशी पक्षी जिले के प्रमुख जलाशयों में नजर आए थे।
जिले के इन जलाशयों में आते हैं प्रवासी पक्षी
-राजसमंद झील (राजसमंद)
-राज्यावास तालाब (राजसमंद)
-गोवलिया पिकअप (झौर)
-लाखेला तालाब (कुंभलगढ़)
-राघव सागर तालाब (देवगढ़)
-कुंडेली (देवगढ़)
-सोपरी (देवगढ़)

Hindi News/ Rajsamand / झील किनारे लगने लगा प्रवासी पक्षियों का जमघट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो