script

बड़़े बकायदारों से नहीं वसूल पाए टैक्स, आयुक्त ने प्रभारी को हटाया, 18 करोड़ वसूली का है लक्ष्य

locationराजनंदगांवPublished: Feb 23, 2019 11:49:14 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

नगर निगम में टैक्स वसूली फिसड्डी है। वित्तीय वर्ष में जलकर, संपत्तिकर, समेकित कर, दुकानों का किराया व अन्य टैक्स को मिला कर 18 करोड़ का लक्ष्य दिया गया था।

PATRIKA

बड़़े बकायदारों से नहीं वसूल पाए टैक्स, आयुक्त ने प्रभारी को हटाया, 18 करोड़ वसूली का है लक्ष्य

राजनांदगांव. नगर निगम में राजस्व वसूली का आंकड़ा बहुत ही बुरी स्थिति में है। टैक्स वसूली नहीं होने से निगम आयुक्त चन्द्रकांत कौशिक ने प्रभारी राजस्व अधिकारी राम बहोरन तिवारी को हटा कर फिर से पुराने प्रभारी रहे सुरेन्द्र साव को प्रभार दिया है। तिवारी की कार्यप्रणाली की शिकायतों के बाद उन्हें प्रभार से हटाया गया है।
नगर निगम में टैक्स वसूली फिसड्डी है। वित्तीय वर्ष में जलकर, संपत्तिकर, समेकित कर, दुकानों का किराया व अन्य टैक्स को मिला कर 18 करोड़ का लक्ष्य दिया गया था। फरवरी माह को बीतने में सप्ताह भर का समय बचा हुआ है, लेकिन अब तक टैक्स वसूली ५६ प्रतिशत के आसपास हुई है। 18 करोड़ टैक्स वसूली लक्ष्य के एवज में अब तक 11 करोड़ के आसपास ही वसूली हुई है। निगम आयुक्त कौशिक ने लंबे समय से टैक्स का भुगतान नहीं करने वाले बड़े बकायादारों सूची जारी कर एक सप्ताह के अंदर टैक्स जमा करने कहा है।
राजनांदगांव नगर निगम के ये हैं बड़े बकायादार
आयुक्त कौशिक ने बताया कि किराया व करों का भुगतान न करने वाले बड़े बकायादारों की कड़ी में वार्ड 47 के परसराम-परसादी सोनकर का बकाया राशि 385942 रूपए, वार्ड 15 के मेसर्स डियर्स फार्म हाजी शेख- दिनेश दास का बकाया राशि 334802 रूपए, वार्ड 23 से एप्पस इंडो बिल्डर्स प्रालि ठाणे महाराष्ट के डायरेक्टर निशिथ जैन पिता गौतमचंद का बकाया राशि 304591 रूपए, वार्ड 15 के मेेसर्स अग्रवाल फयूल्स प्रो.कमल अग्रवाल का बकाया राशि 301209 रूपए, वार्ड 27 के अब्दुल गफ्फार पिता अब्दुल गजीद का बकाया राशि 301108 रूपए,वार्ड नं 21 के अरूनेश कुमार दुआ का बकाया राशि 290031 रूपए।
वार्ड 47 के बसंतकुमार धनवानी का बकाया राशि 252661 रूपए, वार्ड 27 के सम्पूरण सिंह बग्गा का बकाया राशि 247697 रूपए, वार्ड47 के लक्ष्मीचंद बाफना का बकाया राशि 195507 रूपए, वार्ड 25 के वासुदेव पवन गुप्ता का बकाया राशि 251079 रूपए, वार्ड 44 के खैरून निशा का बकाया राशि 160887 रूपए, वार्ड 15 के मेसर्स अग्रवाल टेडिंग हरीश अग्रवाल का बकाया राशि 15068 रूपए, वार्ड 43 राजेन्द्र कौर का बकाया राशि 136755 रूपए, वार्ड 44 के बल्देव सिंह प्लाजा बार का बकाया राशि 127563 रूपए, वार्ड 27 के जीवराज भाई पटेल का बकाया राशि 126370 रूपए।
वार्ड 25 के सरिता राजकुमार भोजवानी का बकाया राशि 124331 रूपए, वार्ड 25 के अजीर अली का बकाया राशि 122415 रूपए, वार्ड 43 के प्रकाशचंद टांक का बकाया राशि 119360 रूपए, वार्ड 27 के राधा किशन का बकाया राशि 108312 रूपए, वार्ड 27 के कासम भाइ कुरेशी का बकाया राशि 107448 रूपए, वार्ड 26 के अशोक खण्डेलवाल का बकाया राशि 95273 रूपए, वार्ड 27 के रणजीत कौर का बकाया राशि 90399 रूपए है। इन सभी बकायादारों को नोटिस जारी कर सप्ताह भर में टैक्स जमा करने निर्देशित किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो