scriptराजनांदगांव लोकसभा सीट: 17 लाख से ज्यादा वोटर चुनेंगे अपना नया सांसद | Rajnandgaon Lok Sabha seat: More than 17 lakh voters will choose MP | Patrika News

राजनांदगांव लोकसभा सीट: 17 लाख से ज्यादा वोटर चुनेंगे अपना नया सांसद

locationराजनंदगांवPublished: Feb 22, 2019 07:58:01 pm

इस बार लोकसभा चुनाव में राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में 17 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

CG News

राजनांदगांव लोकसभा सीट: 17 लाख से ज्यादा वोटर चुनेंगे अपना नया सांसद

राजनांदगांव. अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार हो गई है। लगातार चले मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के बाद अब कल 22 फरवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। पिछले लोकसभा चुनाव और बीत साल के अंत में हुई विधानसभा चुनाव के मतदाताओं की संख्या को देखकर माना जा रहा है कि इस बार लोकसभा चुनाव में राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में 17 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
लोकसभा चुनाव के लिए 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पार करने वाले युवाओं को मताधिकार देेने के लिए उनका नाम जोडऩे का अभियान चलाया गया। इसके अलावा मतदाता सूची में नया नाम जोडऩे और काटने का काम चला। विधानसभा चुनाव निपटने के बाद से लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने विशेष पुनरीक्षण का काम किया गया।

विस में इतने थे वोटर
विधानसभा चुनाव में राजनांदगांव जिले की छह विधानसभा सीटों में 11 लाख 17 हजार 398 मतदाता थे। इसी तरह कवर्धा की दो विधानसभा सीटों में मतदाताओं की संख्या 5 लाख 71 हजार 281 मतदाता थे। इस तरह पूरे संसदीय क्षेत्र की बात करें तो संसदीय क्षेत्र के आठ विधानसभा सीटों में मतदाताओं की संख्या 16 लाख 88 हजार 679 थी।

साढ़े 4 साल में लाख वोटर बढ़े
पंद्रहवी लोकसभा के लिए 2014 में हुए आम चुनाव में राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 15 लाख 87 हजार 780 थी। यानि विधानसभा चुनाव के वक्त साढ़े 4 साल में एक लाख 899 वोटर बढ़े थे। अब माना जा रहा है कि इस बार होने वाले आम चुनाव के लिए राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 17 लाख से पार हो जाएगी। नई मतदाता सूची का प्रकाशन कल 22 फरवरी को किया जाएगा।
शामिल हैं ये विस क्षेत्र
संसदीय क्षेत्र क्रमांक 6 राजनांदगांव में राजनांदगांव जिले की छह विधानसभा सीटें खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी और मोहला-मानपुर के अलावा कवर्धा जिले की पंडरिया और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र आते हंै।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो