script

70 से ज्यादा वारदात, 70 से ज्यादा हत्या, पुलिस के हत्थे चढ़ी CG और MH में बड़े हमले की मास्टरमाइंड नर्मदक्का

locationराजनंदगांवPublished: Jun 12, 2019 05:40:55 pm

Submitted by:

Atul Shrivastava

गढ़चिरौली पुलिस ने सिरोंचा से पति के साथ किया गिरफ्तार

naxal

गढ़चिरौली पुलिस ने सिरोंचा से पति के साथ किया गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में ७० से ज्यादा वारदातों में शामिल माओवादी दंपती को गिरफ्तार करने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार की गई नक्सली नर्मदक्का और उसके पति किरण कुमार पर ७० लाख रूपए का इनाम था। ये दोनों ७२ से ज्यादा पुलिस जवानों की हत्या की घटना में शामिल थे।
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस की इस बड़ी कामयाबी से इलाके के नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। गढ़चिरौली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सली नर्मदक्का के साथ उसके पति किरण कुमार को गढ़चिरौली जिले के सिरोंचा बस स्टैंड पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र के गढ़चिरोली और गोंदिया के साथ ही छत्तीसगढ़ के विभिन्न वारदातों में नर्मदक्का की भूमिका प्रमुखता से रही है।

इन वारदातों में शामिल
महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में इन दोनों पर कुल 70 लाख रुपयों से अधिक के इनाम घोषित हैं। किरण कुमार उर्फ किरण दादा पर छग में 20 लाख के इनाम घोषित हैं। नर्मदक्का और उसका पति किरण कुमार दोनों आंध्रप्रदेश के निवासी हैं। नर्मदक्का पर करीब 70 से अधिक गम्भीर वारदातों के मामले दर्ज हैं। 2009 में गढ़चिरोली में 17 जवानों को एम्बुश में फांस कर हत्या करने और 1 मई 2019 को 15 जवानों की हत्या के साथ 40 जवानों की हत्या मे ये दोनों शामिल रहे हैं। पश्चिम सब जोनल कमान की सचिव होने के साथ नर्मदक्का दण्डकारण्य महिला संगठन की सदस्य एवम नक्सल संगठन की एक बड़ी कड़ी के रूप में जानी जाती हैं। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बड़े नक्सल हमलों की यह मास्टर माइंड रही है। गोरिल्ला वार फेयर की एक्सपर्ट के रूप में इसकी पहचान होती है। नक्सल संगठन की यह एक शीर्ष नेता है। नर्मदक्का पर गढ्चिरौली जिले के विभिन्न थानो में कुल 65 गंभीर मामले दर्ज हैं।

गढ़़चिरौली के एसपी शैलेश बलकवडे ने बताया कि इन दोनों बड़े काडर के नक्सलियों की गिरफ्तारी के बाद इनसे पूछताछ में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

ट्रेंडिंग वीडियो