scriptसीएम साय ने फेंका यॉर्कर – छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को करना है जीरो में आउट | Patrika News
राजनंदगांव

सीएम साय ने फेंका यॉर्कर – छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को करना है जीरो में आउट

CG Election 2024: साय बोले – पूर्व सीएम भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआरी बना दिया। बघेल ने पहले गंगा मैया का अपमान किया, फिर महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा।

राजनंदगांवApr 23, 2024 / 10:18 am

Shrishti Singh

Lok Sabha Chuunav 2024: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पांच साल की सरकार में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को केवल अपमानित करने का काम किया जो की छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। जेल में चक्की पीस रहे हैं। जमीन पर सो रहे हैं, मच्छर काटने से परेशान हैं। छः महीने से एक साल हो गए उनका जमानत नहीं हो रहा है। आज भी कई भ्रष्ट अधिकारी जेल गए हैं। ये सब उनके किए की सजा उनको मिल रही है। कांग्रेस को फिर से सबक सिखाना है। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस को जीरो में आउट करना है।
यह भी पढ़ें

जहां मोदी की रैली उसके नजदीक नक्सलियों की धमकी – चुनाव में भाग लिया तो…

साय बोले – पूर्व सीएम भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआरी बना दिया। बघेल ने पहले गंगा मैया का अपमान किया, फिर महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा। महादेव सट्टा एप निर्बाध रूप से चले इसके लिए 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर लगा, एफआईआर भी दर्ज हुआ। उनको ऐसे हराना है कि राजनांदगांव की तरफ नजर भी न उठा सके।
CM addressing rally
उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचारी पार्टी है। तभी तो उनके पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि हम दिल्ली से 1 रुपया भेजते हैं और वो आम लोगों तक केवल 15 पैसा पहुँचता है। मतलब साफ है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है।
यह भी पढ़ें

PM Modi Chhattisgarh Visit: मोदी के लिए दिल्ली की तरह हाईटेक कमरा तैयार, लेकिन भोजन होगा…

साय ने कहा – कांग्रेस और भूपेश बघेल को घेरते हुए साय ने कहा कि कांग्रेस लबरा पार्टी है, ठगरा पार्टी है। कांग्रेस सरकार ने 36 में से एक भी वादा पूरा नहीं किया। भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। कांग्रेस ने शराब, कोयला, रेत, सरकारी जमीन, डीएमएफ की राशि सब में घोटाला किया। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। तभी तो छत्तीसगढ़ की जनता ने 2023 में कांग्रेस को सरकार से आउट कर दिया।
People at CM rally

Home / Rajnandgaon / सीएम साय ने फेंका यॉर्कर – छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को करना है जीरो में आउट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो