scriptभाजपा का प्रचार करते चुनावी बिल्ला बांट रहे कार्यकर्ता का अपहरण, आरोप कांग्रेस पर, मचा बवाल | Chhattisgarh Assembly Elections 2018, Kidnapping case in Bhilai | Patrika News

भाजपा का प्रचार करते चुनावी बिल्ला बांट रहे कार्यकर्ता का अपहरण, आरोप कांग्रेस पर, मचा बवाल

locationराजनंदगांवPublished: Nov 15, 2018 12:25:47 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय के समर्थन में बुधवार को चुनावी बिल्ला बांट रहे कार्यकर्ता का अपहरण हो गया।

patrika

भाजपा का प्रचार करते चुनावी बिल्ला बांट रहे कार्यकर्ता का अपहरण, आरोप कांग्रेस पर, मचा बवाल

भिलाई. भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय के समर्थन में बुधवार को चुनावी बिल्ला बांट रहे कार्यकर्ता का अपहरण हो गया। इसके बाद भाजपा समर्थक बड़ी संख्या में भिलाई नगर थाना पहुंचे। कांग्रेसी पार्षद और नगर निगम के एमआइसी मेबर सूर्यकांत सिन्हा के खिलाफ आरोप लगाते हुए शिकायत की। पुलिस ने सिन्हा और उसके साथियों केखिलाफ धारा १७१ (२क), २९४, ३२३, ५०६ बी और ३४२ के तहत जुर्म दर्ज किया है।
केबल कास काम करता
घटना बुधवार को दोपहर बाद 3 बजे की है। भिलाई नगर थाना टीआई गौरव तिवारी ने बताया कि सेक्टर ६ बी मार्केट निवासी एन रामचंद्र राव (रामा) ने सेक्टर-६, वार्ड ५५ के पार्षद सूर्यकांत सिन्हा के खिलाफ शिकायत की। उसने बताया कि किराए के मकान में रहने वाला राजिम निवासी केशव पटेल उसके साथ केबल का काम करता है।
भाजपा प्रत्याशी की तरफ से कर रहा था चुनाव प्रचार
अभी भाजपा प्रत्याशी की तरफ से चुनाव प्रचार कर रहा था। पार्षद सूर्यकांत सिन्हा के निवास सड़क-1२ की तरफ प्रचार करने गया था। जहां सूर्यकांत ने केशव को देखते ही पकड़ लिया। उसे भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करने से मना करने लगा। इसी बात पर उसके साथ मारपीट की। रामा जब बीच बचाव करने लगा, तो उसे धमकाते हुए बीच में नहीं पडऩे कहा।
मोबाइल भी बंद
इतने में सूर्यकांत अपने साथियों साथ मिलकर केशव को कार में बैठाकर महापौर देवेंद्र यादव के सेक्टर-५, सड़क-४१ स्थित निवास ले गए जहां से इन दिनों उनकी चुनावी गतिविधियां भी संचालित हो रही है। इसके बाद से केशव लापता है और उसका मोबाइल भी बंद है।
जुर्म दर्ज किया
पुलिस ने आरोपी सूर्यकांत सिन्हा और उसके साथियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। एएसपी शहर विजय पांडेय ने बताया कि घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हंै। केशव के साथ मारपीट करने के बाद उसे सेक्टर 5 कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव का कार्यालय ले गए। उसके बाद से लापता है। युवक की तलाश की जा रही है। साक्ष्य के आधार अपहरण का जुर्म दर्ज किया जाएगा।
ढाई साल से प्रताडि़त कर रहे
पार्षद सूर्यकांत सिन्हा ने बताया कि केशव हमारे मोहल्ले में प्रचार कर रहा था। उससे पूछा तो कहा कि कॉलेज से प्रचार करने भेजा है। उसके बदले में पेमेंट करते है, जिसका वीडियो बना लिया। उस लड़के ने यह बात भाजपा के कार्यकर्ताओं को बताई होगी। मैं शाम ४ बजे राहुल गांधी की सभा में था। मुझे ढाई साल से प्रताडि़त कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो