2691 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होंगे लाभान्वित
केन्द्र सरकार ने अपने बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 50 प्रतिशत की वृद्धि का प्रवाधान रखा है। इस योजना का जिले में 2691 कार्यकर्ताओं को लाभ मिलेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 2838 आंगनबाड़ी केन्द्र स्वीकृत है। जिसमें 2694 संचालित हो रही है। संचालित केन्द्रों में 2691 कार्यकर्ता कार्यरत हैं। जिन्हें बजट के प्रावधन का लाभ मिलेगा। इसके अलावा विभिन्न पेंशनधारियों के पेशन में वृद्धि का भी प्रावधान है। इसके तहत जिले के 1 लाख 470 पेंशनधारियों को इसका लाभ मिलेगा।
60 हजार किसानों को नहीं होगा फायदा
जिले में कुल किसानों की संख्या 2 लाख 83 हजार 15 है। जिसमें 0 से 1 हेक्टेयर (ढाई एकड़) तक सीमांत किसानों की संख्या 1 लाख 48 हजार है 342 और 1 हेक्टेयर से 2 हेक्टेयर ( 5 एकड़) तक की संख्या 74 हजार 294 है। यानि बजट का लाभ कुल 2 लाख 22 हजार 636 किसानों को मिलेगा। वहीं बड़े किसान यानि 5 एकड़ से अधिक की संख्या 60 हजार 397 हैं जिन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
बजट पर इन्होंने दी प्रतिक्रिया
अंतरिम बजट सभी वर्गों के लिए हितकारी है। इस बजट में टैक्स में बड़ी राहत दी गई है। मजदूरों का ध्यान रखा गया है। उपभोक्ताओं व व्यापारियों के लाभ के लिए जीएसटी में सुधार किया गया है। छोटे किसानों को हर साल छह हजार रूपये उनके खाते में दिए जाएंगे जिससे सभी छोटे किसान लाभान्वित होंगे। 10 करोड़ मजदूरों को हर माह तीन हजार रूपये पेंशन के रूप में देकर सरकार ने मजदूरों को दशा सुधारने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया है।
अभिषेक सिंह, सांसद राजनांदगांव
कमलजीत सिंह पिंटू, प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी
चंदन कश्यप, किसान
दिलीप चंद्राकर, पूर्व नान संचालक
केन्द्र सरकार का बजट बिल्कुल बकवास है। 2-2 हजार किश्त में लघु व सीमांत किसानों को देने से कोई राहत नहीं मिलेगी। ऋणमाफी, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू कर और उपज का सही कीमत तय कर किसानों का हित करना चाहिए। सुदेश टीकम, अध्यक्ष जिला किसान संघ