script

भोलाराम ने सरपंच से तय किया सांसद की टिकट का सफर

locationराजनंदगांवPublished: Apr 02, 2019 05:09:31 pm

Submitted by:

Atul Shrivastava

संसदीय सीट से कांग्रेस ने खुज्जी विधानसभा सीट से दो बार के विधायक रहे भोलाराम साहू पर भरोसा जताया है।

election

भोलाराम ने सरपंच से तय किया सांसद के टिकट का सफर

राजनांदगांव। संसदीय सीट से कांग्रेस ने खुज्जी विधानसभा सीट से दो बार के विधायक रहे भोलाराम साहू पर भरोसा जताया है। साहू ने सांसद प्रत्याशी बनने तक का सफर अपने गांव खुज्जी के सरपंच से होकर तय किया है। तकरीबन 60 साल के साहू पेशे से कृषक हैं।

राजनांदगांव संसदीय सीट से कांगे्रस प्रत्याशी भोलाराम साहू दो बार विधानसभा के चुनाव हार चुके हैं। 1998 और 2003 के चुनाव में खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से हार के बाद भी पार्टी ने तीसरी बार उन पर भरोसा जताया और 2008में उनकी किस्मत चमक गई। वे जीते। दूसरी बार 2013 में भी उन्होंने खुज्जी विधानसभा सीट से जीत दर्ज की। बीते साल के अंत में हुए विधानसभा चुनाव में उनको पार्टी ने टिकट नहीं दी। अब करीब चार महीने बाद पार्टी ने उन पर लोकसभा चुनाव में भरोसा जताया है।

राजनीति में हुआ ऐसे प्रवेश
डोंगरगांव तहसील के खुज्जी में किसानी का काम करने वाले भोलाराम साहू ने राजनांदगांव के कांग्रेस नेता और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे स्व. इंदरचंद जैन के संपर्क में आकर राजनीति में प्रवेश किया था। इसके बाद साहू खुज्जी के सरपंच भी रहे। स्व. जैन की जिद पर ही पार्टी ने उनको लगातार खुज्जी विधानसभा सीट से टिकट दी और आखिरकार वे सफल भी हुए।

आठवीं तक पास हैं भोलाराम
आम चुनाव में राजनांदगांव संसदीय सीट से कांगे्रस का चेहरा बनने वाले भोलाराम साहू ने छुरिया के शासकीय स्कूल से सन 1975 में आठवीं कक्षा पास की है। वे पेशे से किसान हैं। फिलहाल वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हैं। उनके परिवार में पत्नी रूखमणी साहू और बेटी पलेश साहू हैं।

भोलाराम की सम्पत्ति लाखों में
कृषि कार्य और पेंशन को अपनी आजीविका का साधन बताने वाले भोलाराम साहू ने बीते वित्तीय वर्ष में 3 लाख 73 हजार 537 रूपए पर आयकर भरा है। उनके पास फिलहाल 2 लाख 21 हजार 5 सौ रूपए नगद है। पत्नी के पास 71 हजार 750 रूपए नगद है। भोला के पास दो स्कार्पियो और एक ट्रेक्टर ट्राली है। उनके पास 100 ग्राम सोना है जिसका बाजार मूल्य 3 लाख 20 हजार रूपए है। पत्नी के पास डेढ़ सौ ग्राम सोना है जिसका बाजार मूल्य 4 लाख 80 हजार रूपए है। इस तरह भोलाराम के पास सकल कुल मूल्य 36 लाख 69 हजार 598 रूपए हैं। पत्नी के पास 5 लाख 72 हजार 750 रूपए सकल कुल मूल्य है। भोला के पास 12.51 एकड़ जमीन है।
भोलाराम से जुड़ी दस बातें
शिक्षा – छुरिया के शासकीय स्कूल से 1975 में आठवीं पास

प्रोफेशन – कृषि

कैसे राजनीति में आया – राजनांदगांव के कांग्रेस नेता और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे स्व. इंदरचंद जैन के संपर्क में इआकर राजनीति में प्रवेश
सफलता, असफलता – शुरू में दो बार विधानसभा चुनाव हारने के बाद तीसरी बार फिर मौका मिला और इसके बाद लगातार दो बार विधानसभा चुनाव जीते, 2018 में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दी
कितने चुनाव का अनुभव – चार विधानसभा चुनाव का अनुभव, इससे पहले अपने गांव में सरपंच रहे

कितने चुनाव जीते/हारे – दो विधानसभा चुनाव हारे, दो जीते

क्या कभी मंत्री रहे – नहीं
वर्तमान में किस पद में हैं – प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महामंत्री

परिवार में सदस्य – पत्नी रूखमणी साहू और बेटी पलेश साहू

मोबाइल नंबर – 9406325436

ट्रेंडिंग वीडियो