scriptराजगढ़ लोकसभा Live: रोडमल नागर ने 4 लाख से अधिक वोटों से दर्ज की जीत | rajgarh lok sabha election result 2019 live update | Patrika News
राजगढ़

राजगढ़ लोकसभा Live: रोडमल नागर ने 4 लाख से अधिक वोटों से दर्ज की जीत

11 प्रत्याशी है मैदान में, भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला…

राजगढ़May 23, 2019 / 07:05 pm

Amit Mishra

news

राजगढ़। राजगढ़ लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी। यहां से भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला था। मतगणना स्थल पर दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं का सुबह से ही जमावड़ा था। मध्यप्रदेश की इस सीट पर हर किसी की निगाह लगी थी। लोकसभा चुनाव को लेकर 12 मई को राजगढ़ सीट के लिए लोगों ने मतदान हुआ था। भाजपा के रोडमल नागर सुबह से ही बढ़त बनाए हुए थे। और अंतिम रांउड तक कांग्रेस की मोना सुस्तानी को मात देते रहें। बताया जा रहा है कि भाजपा के रोडमल नागर ने जीत दर्ज कर ली है। हालकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लोकसभा क्षेत्र की यदि बात करे तो यहां 11 प्रत्याशी मैदान में थे।राजगढ़ लोकसभा से भाजपा के रोडमल नागर ने 4 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है।

LIVE UPDATE:

 

04:15 pm : भाजपा के रोडमल नागर को 802618 और कांग्रेस मोना सुस्तानी 378489 वोट मिले। 424129 वोटो से मोना सुस्तानी पीछे।

03:35 pm : भाजपा के रोडमल नागर को 786488 और कांग्रेस मोना सुस्तानी 371478 वोट मिले। 415010 वोटो से मोना सुस्तानी पीछे।

2:58 PM : भाजपा के रोडमल नागर को 720663 और कांग्रेस मोना सुस्तानी 337873 वोट मिले। 382790 वोटो से मोना सुस्तानी पीछे।

 

1:50 pm : भाजपा के रोडमल नागर को 591213 और कांग्रेस मोना सुस्तानी 272647 वोट मिले। 318566 वोटो से मोना सुस्तानी पीछे।

1:30 pm : भाजपा के रोडमल नागर को 536640 और कांग्रेस मोना सुस्तानी 251984 वोट मिले। 284656 वोटो से मोना सुस्तानी पीछे।

12:50 pm : भाजपा के रोडमल नागर को 478285 और कांग्रेस मोना सुस्तानी 224455 वोट मिले। 249830 वोटो से मोना सुस्तानी पीछे।

12:20 pm : भाजपा के रोडमल नागर को 418962 और कांग्रेस मोना सुस्तानी 192590 वोट मिले। 226372 वोटो से मोना सुस्तानी पीछे।

11:50 am : भाजपा के रोडमल नागर को 384046 और कांग्रेस मोना सुस्तानी 173792 वोट मिले। 210254 वोटो से मोना सुस्तानी पीछे।

11:30 am : भाजपा के रोडमल नागर को 304083 और कांग्रेस मोना सुस्तानी 140423 वोट मिले।

11:07 am : भाजपा के रोडमल नागर को 238390 और कांग्रेस मोना सुस्तानी 110843 मत मिले।

10: 50 am : भाजपा के रोडमल नागर को 195986 और कांग्रेस मोना सुस्तानी 93897 मत मिले।

10: 28 am : भाजपा के रोडमल नागर को 142022 और कांग्रेस मोना सुस्तानी 66430 मत मिले।

10: 05 am : भाजपा के रोडमल नागर को 127208 और कांग्रेस मोना सुस्तानी 57975 मत मिले।

9.15 AM : रोडमल नागर भाजपा 24546 और कांग्रेस मोना सुस्तानी 12652 मत मिले। रोडमल नागर भाजपा 11894 वोटों से आगे

9.50 am : 4 राउंड के बाद भाजपा के रोडमल नागर 46028 वोट से आगे।

 

 

 

 

 

news 7
कहां डले कितने मत-
विधानसभा डाले गए मतों की संख्या
नरसिंहगढ़ 162342
ब्यावरा 168338
राजगढ़ 161408
खिलचीपुर 159665
सारंगपुर 148975
चाचौड़ा 149026
राघौगढ़ 150272
सुसनेर 162221

सबसे पहले सारंगपुर और आखिरी में आएगा सुसनेर का परिणाम राउंडवार गणना इस तरह से होगी-

विधानसभा मतदान केन्द्र पूर्ण शेष टेबल
नरसिंहगढ़ 289 19 और 20 वें राउंड में 13
ब्यावरा 285 20 और 21 वें में 5 टेबल
राजगढ़ 278 19 और 20 वें 12 टेबल
खिलचीपुर 291 20 और 21 वें 11 टेबल
सारंगपुर 245 17 और 18 वें 7 टेबल
चाचौड़ा 279 19 और 20 वें 13 टेबल
राघौगढ़ 267 19 और 20 वें में 1 टेबल
सुसनेर 307 21 और 22 वें 13 टेबल

इनके भाग्य का फैसला-

मोना ललित सुस्तानी कांग्रेस
रोडमल नागर भाजपा
मुकेश दांगी शिवसेना
जगदीश परमार समता पार्टी
सुशीलप्रसाद भा.अमृत पार्टी
संजय गुप्ता सपाक्स
पर्वतसिंह अंबेडकर राइट पार्टी
दिव्येन्द्र दुबे निर्दलीय
संतोष राव निर्दलीय
मोहसीन खां निर्दलीय
इमाउद्दीन खां निर्दलीय

हर विधानसभा में 42 कर्मचारी होंगे तैनात-
मतगणना के लिए हर विधानसभा में लगाए जान वाली 14-14 टेबलों पर मतगणना के लिए एक गणना सहायक, गणना पर्यवेक्षक और माइक्रोवेक्षक तैनात रहेंगे। एस मान से हर टेबल पर तीन हर विधानसभा में 42 कर्मचारी मतगणना का काम संभालेंगे। इसके अतरिक्त एक एआरओ और तीन अतरिक्त सहायक रिर्टनिंग अधिकारी मतगणना की जि मेदारी संभालेंगे। इसके अतरिक्त हर विधानसभा में इवीएम को स्ट्रांगरूम से मतगणना टेबल तक लाने के लिए कर्मचारियों की नियुक्ती की अलग से की गई है।

मतगणना में यह भी खास-
-हर विधानसभा की मतगणना के बाद रेंडमली पांच पांच वीवीपेड चुनकर उनसे निकली पर्चियों के आधार पर मतगणना होगी।
– अधिक राउंड हर राउंड के बाद राउंड वार घोषणा और उसके बाद वीवीपेट मिलान से रात आठ बजे तक आ पाएंगे परिणाम।
– सबसे पहले होगी डाममत पत्र की गणना।
– मतगणना स्थल पर विधायक, मंत्री और राज्य या केन्द्र द्वारा प्रदत संवेधानिक पदों पर नियुक्त जनप्रतिनिध नहीं पहुंच सकेंगे।
– मतगणना स्थल पर बनेगा विशेष कन्ट्रोल और सूचना रूम यहीं से ली जा सकेगी मतगणना की जानकारी
– एक विधानसभा के लिए नियुक्त अभिकर्ताओं को दूसरे विधानसभा की मतगणना कक्ष में जाने की रहेगी मनाही।
-सुबह सात बजे से शुरू होगी मतगणना से पूर्व की प्रक्रिया।
-सुबह आठ बजे से सारंगपुर को छोड़ सभी विधानसभाओं की मतगणना होगी। जबकि सारंगपुर की गणना 8.30 बजे से की जाएगी।
-मतगणना कक्ष में मोबाइल या कैमरा ले जाना होगा प्रतिबंधित।

इनका कहना है-
हर मतदाता देश को आगे देखना चाहता है और यह पांच सालों में भाजपा सरकार ने दिखा दिया। चाहे बात विकास की हो या देश की सुरक्षा की या फिर जनहित में चलाई जा रही योजनाओं और क्षेत्र के विकास की। हर जगह हमारी सरकार ने काम किया है। ऐसे में क्षेत्र की जनता ने खुलकर मतदान किया है। हम बड़े अंतराल से जीत हासिल करेंगे।
रोड़मल नागर, भाजपा प्रत्याशी

भाजपा को जनता ने पिछली बार मत दिया था। लेकिन वैसा परिणाम देखने को नहीं मिला। जीएसटी, नोटबंदी ने लोगों को परेशान किया। कांग्रेस द्वारा जिन कार्यो की नींव रखी गई थी। उन कामों को ही किया गया। कोई भी नए काम नहीं हुए। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान जो वादे किए थे। बहुत हद तक वे चार माह में ही पूरे कर दिए। ऐसे में जनता कांग्रेस के साथ है।
मोना सुस्तानी, कांग्रेस प्रत्याशी

Home / Rajgarh / राजगढ़ लोकसभा Live: रोडमल नागर ने 4 लाख से अधिक वोटों से दर्ज की जीत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो