script

mp weather news 2019 : दस साल में सबसे अधिक तपा इस बार का जुलाई

locationराजगढ़Published: Jul 22, 2019 06:21:04 pm

वर्ष 2019 का साल जलवायु परिवर्तन और अनियंत्रित तापमान के नाम रहेगा। पहले इस साल जून माह में एक नया रिकार्ड बना था जब करीब पच्चीस साल बाद जून माह में अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया था। अब जुलाई माह में नया कीर्तिमान स्थापित हो रहा है। जब आधे बीत चुके जुलाई माह में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचा है।

news

बारिश की कमी और तापमान में अधिकता से जुलाई माह में भी सूख रहे खेत

राजगढ़। वर्ष 2019 का साल जलवायु परिवर्तन और अनियंत्रित तापमान mp weather news के नाम रहेगा। पहले इस साल जून माह में एक नया रिकार्ड New Record बना था जब करीब पच्चीस साल बाद जून माह में अधिकतम तापमान maximum temperature 46 डिग्री के पार पहुंच गया था। अब जुलाई माह में नया कीर्तिमान स्थापित हो रहा है। जब आधे बीत चुके जुलाई माह में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचा है। इसके पहले वर्ष 2009 और 2014 में जुलाई माह में तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचा था। लेकिन दोनो ही साल यह तापमान माह के प्रथम सप्ताह का है।


इस लिए यह स्थिति बनी
15 जुलाई के बाद किसी भी साल तापमान 35 डिग्री से अधिक नहीं पहुंचा है। मौसम विशेषज्ञ आरसी गोयल की माने तो बारिश के बाद शुष्क हवा में तेजी और बारिश को लेकर कोई भी सिस्टम सक्रिय नहीं होने से यह स्थिति बनी है। तापमान में हुई इस बढोतरी के कारण इस बार जुलाई माह में भी मई जून से गर्मी का अहसास हो रहा है।

mp

तो दोबारा बोवनी करने जैसी संभावना
हालत यह है की जुलाई और सावन माहीने के इन दिनों मं लोग बारिश के लिए परेशान है। बारिश की कमी और तापमान में अधिकता के कारण सोयाबीन की बोवनी खराब होने की कगार पर है। यदि एक दो दिन में बारिश नहीं हुई तो दोबारा बोवनी करने जैसी संभावना बन रही है।

 

जुलाई माह में कब कितना रहा अधिकतम तापमान

वर्ष ——-अधिकतम तापमान ——-दिन
2009 ———41.0 ——– -7 जुलाई
2010——— 37.4 —————–14 जुलाई
2011 ———-36.0 ——————7 जुलाई
2012 ———-34.5 ——————-18 जुलाई
2013———- 33.3 ———————-8 जुलाई
2014 ———–41.5 ———————8 जुलाई
2015 ————36.6 ———————-14 जुलाई
2016 ———–35.0 ———————-21 जुलाई
2017 ———-36.6 —————————7 जुलाई
2018 ———38.5 ——————————7 जुलाई
2019 ———38.0 —————————19 जुलाई

ट्रेंडिंग वीडियो