scriptअब तेज बारिश नहीं, तापमान बढ़ेगा | Now there is no heavy rain, temperature will increase | Patrika News

अब तेज बारिश नहीं, तापमान बढ़ेगा

locationरायसेनPublished: Sep 14, 2018 06:53:55 pm

Submitted by:

brajesh tiwari

मौसम की मार-अब मानूसन अपने आखरी दौर में पहुंचा,मक् खी रोग से खरीफ फसलों को हो रहा नुकसान

patrika news

मौसम की मार-अब मानूसन अपने आखरी दौर में पहुंचा,मक् खी रोग से खरीफ फसलों को हो रहा नुकसान

रायसेन. मौसम के तापमान में अब बदलाव आना शुरू हो गया है। बारिश की संभावना अब खत्म होने को है।तापमान में निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है।मौसम विभाग को हल्की सी बारिश होने की संभावना जरूर लग रही है।आसमान पर छाए बादल छंट जाने से मौसम में परिवर्तन साफ दिखाई देने लगा है।बादल के छंटने के बाद तामान में भी वृद्धि हो सकती है।आगामी दिनों मेें अधिकतम व न्यूनतम में २ डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी। उधर खरीफ सीजन की फसलों पर सफेद मक्खी के हमले से फसलों को काफी नुकसान हो रहा है।किसान अपनी खराब फसलों को लेकर कलेक्टर सहित कृषि अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं। साथ ही उन्होंने बर्बाद फसलों का सर्वे कराने के बाद उचित सहायता राशि दिलाने की मांग भी की है।

कई जगह फसलों पर व्हाइट बीटल का हमला
इधर कृषि वैज्ञानिक डॉ.स्वप्निल दुबे के अनुसार अब अगर तेज बारिश होगी तो सोयाबीन की फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। क्योंकि अब फसलें पूरी तरह से पककर तैयार हो चुकी है।बारिश की वजह से इनको नुकसान होगा ।फसलों को सफेद मक् खी के हमले से काफी नुकसान हो रहा है।इस रोग से मक्खी फसलों के पौधों के तने अंदर घुसकर अंडे देती है।जो बाद में इल्ली के रूप में तने को काटकर अलग कर देती है।इस रोग की पहचान पौधों की पत्तों से की जाती है।अगर फसलों केे पत्ते पीले रंग हो जाएं तो किसान को सर्तक हो जाना चाहिए।इस रोग की रोकथाम के लिए कीटनाशकों का स्प्रे करना जरूरी होता है।
अब तक 1032.3 मिलीमीटर हुई बारिश
जिले में अभी तक 1 जून से १४ सितम्बर 2018 तक 1032.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में हुई औसत वर्षा से 326 मिलीमीटर अधिक है। जिले की वर्षा ऋ तु में सामान्य औसत वर्षा 1327.5 मिलीमीटर दर्ज की जा चुकी है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 01 जून से 1४ सितम्बर 2018 तक जिले के वर्षामापी केन्द्र रायसेन में 924.6 मिलीमीटर गैरतगंज में 1496.4 मिमी बेगमगंज में 1380.5 मिमी सिलवानी में 987 मिमी गौहरगंज में 841 मिमी और तहसील बरेली में 874.2 मिमी, उदयपुरा में 1045.8 मिमी और वर्षामापी केन्द्र बाड़ी में 708.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो