तीन बार रहे विधायक…
वर्ष 1985,2008 और 2018 में सांची सीट से कांग्रेस विधायक चुने गए थे। तीन बार पूर्व वनमंत्री डॉ.गौरी शंकर शेजवार के सामने पराजित भी हुए थे। हाल ही में हुए 2018 के विस चुनाव में सांची सीट पर परंपरागत प्रतिद्वंद्वी डॉ.शेजवार की बजाय उनके पुत्र भाजपा प्रत्याशी मुदित शेजवार के बीच प्रतिष्ठापूर्ण हुआ। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.चौधरी ने भाजपा उम्मीदवार मुदित शेजवार को पौने 11 हजार मतों से पराजित किया है।
कांग्रेसियों में खुशी की लहर…
जिले की भोजपुर सीट से भाजपा के विधायक सुरेंद्र पटवा और सिलवानी के भाजपा विधायक रामपाल सिंह राजपूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। वहीं उदयपुरा सीट से निर्वाचित हुए देवेंद्र सिंह पटेल गडरवास मप्र की सरकार के साथ रहेंगे। इधर, डॉ.चौधरी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर शहर सहित रायसेन जिले के कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई।