scriptBhojpur Temple mahashivratri 2024 : विश्व प्रसिद्ध भोजेश्वर मंदिर में उमड़े लोग, तीन दिनों तक चलेगा ‘भोजपुर उत्सव’ | Bhojpur Temple Mahashivratri 2024: People gathered in to have shiv daeshan | Patrika News
रायसेन

Bhojpur Temple mahashivratri 2024 : विश्व प्रसिद्ध भोजेश्वर मंदिर में उमड़े लोग, तीन दिनों तक चलेगा ‘भोजपुर उत्सव’

Bhojpur Temple में महाशिवरात्रि पर उमड़े श्रद्धालु, दुर-दुर से लोग आ रहे है दर्शन के लिए आए…..

रायसेनMar 08, 2024 / 01:46 pm

Nisha Rani

08_03_2024-bhojpur_t_ms_013.jpg

महाशिवरात्रि पर पुरे देशभर के शिवालयों में श्रद्धालओं की भीड़ है। मध्य भारत के सोमनाथ माने जाने वाले भोजपुर मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु सुबह चार बजे की आरती के बाद ब्रह्म महूर्त में ही भोलेनाथ के दर्शनों के लिए पहुंचने लगे थे। महाशिवरात्रि पर यहां करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। इस दिन यहां विशाल मेला भी लगता है।

 


विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग रायसेन जिले के भोजपुर में स्थापित है। भोजेश्वर शिवलिंग की ऊंचाई 3.85 मीटर है। इस मंदिर का निर्माण दसवीं शताब्दी में राजा भोज ने कराया था। बेतवा नदी के किनारे पर स्थित इस मंदिर का महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बड़ा महत्व माना जाता है और इस मौके पर विशाल मेले का आयोजन भी होता है।

 

 


इस साल भी मध्यप्रदेश शासन द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर भोजपुर उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव का शुभारंभ हुआ। इस उत्सव में विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन होता है। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में शुक्रवार शाम को बरेदी-बधाई लोकनृत्य, भक्ति गायन और नृत्य का प्रदर्शन हो रहा है। इसके बाद के दिनों में विभिन्न कलाएं प्रस्तुत की जाएंगी, जैसे मटकी लोकनृत्य, “सती” लीला नाट्य, शिवशक्ति गायन और नृत्य। इस उत्सव का समापन 10 मार्च को होगा। इस दिन लोक गायन, महादेव केंद्रित समूह नृत्य और भक्ति गायन होगा।

 

कैसे पहुँचे?
मध्य प्रदेश की राजधानी होने के कारण भोपाल सभी प्रकार के परिवहन मार्गों से जुड़ा हुआ है। भोपाल में ही राजा भोज हवाईअड्डा है जो मंदिर से लगभग 38 किमी की दूरी पर स्थित है। हालाँकि मुख्य भोपाल शहर से भोजपुर की दूरी लगभग 32 किमी है लेकिन यातायात के सभी साधन उपलब्ध होने के कारण यहाँ आसानी से पहुँचा जा सकता है। साथ ही भोपाल रेल एवं सड़क मार्ग से देश के सभी शहरों से जुड़ा हुआ है। भोपाल जंक्शन से भोजपुर स्थित इस शिव मंदिर की दूरी लगभग 30 किमी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो