scriptबदमाश करता था पत्नी से छेड़छाड़, पति ने विरोध किया तो कर दी हत्या | Woman molested by man, husband stabbed in Raipur | Patrika News

बदमाश करता था पत्नी से छेड़छाड़, पति ने विरोध किया तो कर दी हत्या

locationरायपुरPublished: Jul 19, 2019 12:53:46 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

Man Stabbed: रायपुर में पत्नी से छेड़छाड़ (Molested) का विरोध करने पर पति की चाकुओं से गोद कर हत्या (murder) का मामला सामने आया है।

Woman Commits Suicide

मायके से 20 लाख नहीं लाने पर पत्नी को स्कूल संचालक करता था प्रताडि़त

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पत्नी से छेड़छाड़ (molested) का विरोध करने पर पति की चाकुओं से गोद कर (Man Stabbed) हत्या का मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले ही एक युवक की शादी हुई थी। वैवाहिक जीवन की ढंग से शुरुआत भी नहीं हो पाई थी कि हमेशा के लिए पत्नी को छोड़कर इस दुनिया से चला गया। उसकी पत्नी विधवा हो गई। एक सनकी युवक के चलते उनकी जिंदगी तबाह हो गई। मोहल्ले का सनकी युवक नव विवाहिता को छेड़ता था। पति ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। उसकी मौत से पूरा परिवार सदमे में हैं। देर रात को राजेंद्र नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के समय आरोपी नशे में धुत था।

पिता के कुकर्मों से नाबालिग बेटी हुई प्रेग्नेंट, डरा-धमकाकर बार-बार करता था गंदा काम

ऐसे हुई शुरुआत
पुलिस के मुताबिक पचपेढ़ीनाका के पास सर्वोदय कॉलोनी के झंडाचौक निवासी जयकुमार साहू (25) रविवार की रात करीब 10 बजे अपनी पत्नी के साथ टहलकर घर लौट रहा था। इस दौरान झंडाचौक पर मोहल्ले का ही संजय यादव बैठा मिला। उसने जयकुमार की पत्नी को देखकर इशारा किया। उस दिन जयकुमार ने ध्यान नहीं दिया और दोनों घर चले गए।

crime in chhattisgarh
जयकुमार की पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी। बुधवार की शाम अस्पताल से उसकी छुट्टी हुई। जय अपनी पत्नी को लेकर घर लौट रहा था। शाम को करीब 6 बजे झंडाचौक में फिर संजय मिला। जय की पत्नी को फिर इशारा करते हुए खांसा। इस बार जय को सहन नहीं हुआ। उसने संजय को टोका और दोबारा ऐसी हरकत करने से मना किया। दोनों के बीच मामूली विवाद भी हुआ। इसके बाद जय अपनी पत्नी के साथ चला गया। उस समय संजय ने उसे सबक सिखाने की धमकी दी थी।

लव मैरिज करने पर बहन का दुश्मन बन गया भाई, जीजा पर चाकू से किया जानलेवा हमला

रात 12 बजे जय अपनी चाय की दुकान बंद करके घर लौट रहा था। जय के साथ उसका भाई बालेश्वर साहू और उसके दोस्त आयुष और मेहुल भी थे। तीन बाइक में चारों युवक झंडा चौक पहुंचे। वहां संजय नशे में धुत बैठा हुआ था। शाम की घटना को लेकर जय और संजय के बीच फिर विवाद हुआ। इससे पहले की बालेश्वर और उसके साथी कुछ कर पाते संजय ने जय के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे उसकी अंतडिय़ां बाहर आ गई। घायल जय को सभी एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
crime in chhattisgarh

नशे में धुत था आरोपी
आरोपी संजय मृतक के घर के पास ही रहता है और ड्राइवरी करता है। बुधवार को उसका बर्थडे था। अपने दोस्तों के साथ पार्टी में उसने जमकर शराब पी रखी थी। शराब पीकर वह झंडा चौक में चाकू लेकर बैठा।

सोशल मीडिया पर देखी बेटी की एेसी फोटो तो घरवालों के पैरों तले खिसक गई जमीन

100 मीटर दूर था घर
घटना स्थल मृतक के घर से करीब 100 मीटर दूर है। मृतक के भाई बालेश्वर का कहना है कि जय और संजय के बीच कुछ विवाद हुआ था। रात में 12 बजे दुकान बंदकर हमलोग घर जा रहे थे। झंडा चौक में संजय मिला। इसके बाद जय और संजय के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते जय जमीन पर गिर गया। उसे सीधे अस्पताल ले गए। संजय के पास चाकू था। वह भी पीछे-पीछे अस्पताल आ गया। कुछ देर बाद वह थाने पहुंच गया और खुद को बेकसूर बताने लगा।

Man Stabbed से जुड़ी खबरें यहां पढ़िए

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो