scriptबादल छाए रहने के कारण बढ़ा तापामान, दो दिनों में होंगे मौसम में ये बदलाव | Weather will change in a few days in Chhattisgarh | Patrika News

बादल छाए रहने के कारण बढ़ा तापामान, दो दिनों में होंगे मौसम में ये बदलाव

locationरायपुरPublished: Dec 13, 2018 10:15:57 am

Submitted by:

Deepak Sahu

प्रदेश के कुछ भागों में हल्के बादल छाए रहने के कारण राजधानी समेत प्रमुख शहरों में रात के तापमान में वृद्धि हुई है

cold weather in CG

बादल छाए रहने के कारण बढ़ा तापामान, दो दिनों में होंगे मौसम में ये बदलाव

रायपुर. प्रदेश के कुछ भागों में हल्के बादल छाए रहने के कारण राजधानी समेत प्रमुख शहरों में रात के तापमान में वृद्धि हुई है। इस कारण से पिछले कुछ दिनों से रात में ठंड कम पडऩे लगी है। राजधानी रायपुर में रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। पर शाम होते ही राजधानी में ठिठूरन शुरू होने लगी है।
हल्के बादल छाए रहने के कारण दिन के तापमान में मामूली गिरावट आई है। अधिकतम तापमान सामान्य से कम यानी 27.8 डिग्री रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान पेंड्रारोड में 11.0 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के कारण उत्तरी और दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर हल्के बादल हैं। इस कारण से राजधानी में हल्की नमी आ रही है। इस वजह से रात के तापमान में वृद्धि और दिन के तापमान में गिरावट आई है। दो दिन बाद दक्षिणी छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। फिर धीरे बादल छंट जाएंगे। इसके बाद रात के तापमान में कमी आएगी और ठंड में वृद्धि होगी।

कहां कितना रहा न्यूनतम तापमान
रायपुर 18.1
माना एयरपोर्ट 17.1
बिलासपुर 14.5
पेंड्रारोड 11.0
अंबिकापुर 11.8
जगदलपुर 16.4
दुर्ग 15.9

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो