scriptपर्यावरण को बचाने एक नई पहल, कई जगहों पर विराजेंगे इको- फ्रेंडली गणपति | This time eco-friendly sculptures will be held in Ganesh Chaturthi | Patrika News

पर्यावरण को बचाने एक नई पहल, कई जगहों पर विराजेंगे इको- फ्रेंडली गणपति

locationरायपुरPublished: Sep 01, 2018 04:05:49 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

गणेश चतुर्थी के अवसर पर इको-फ्रेंडली प्रतिमा के निर्माण तथा प्रतिमाओं को नदी में विसर्जन की जगह गार्डन व गमलों में मिट्टी के साथ उपयोग किया जायेगा

eco frendly ganesha

पर्यावरण को बचाने एक नई पहल, कई जगहों पर विराजेंगे इको- फ्रेंडली गणपति

रायपुर. पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रही स्मार्ट सिटी रायपुर की संस्था एक पहल के सदस्य शुक्रवार को कमिश्नर रजत बंसल से भेंटकर गणेश चतुर्थी के अवसर पर इको-फ्रेंडली प्रतिमा के निर्माण तथा प्रतिमाओं को नदी में विसर्जन की जगह गार्डन व गमलों में मिट्टी के साथ उपयोग कर एक पौधे को नया जीवन देने की योजना की विस्तार से जानकारी दी। कमिश्नर बंसल ने समाजसेवी संगठनों द्वारा पर्यावरण संरक्षण की इन गतिविधियों की सराहना की है। एक पहल सेवा समिति जो कि रायपुर शहर सहित पूरे प्रदेश में गौ सेवा व पर्यावरण संबंधी गतिविधियां कर रही है, इस संस्था के अध्यक्ष राजकुमार साहू व उपाध्यक्ष रितेश अग्रवाल ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर पर्यावरण अनुकूल इको-फ्रेंडली श्री गणेश की 1000 प्रतिमाएं बनाने की योजना है।

READ MORE: Photo Gallery : गणेश चतुर्थी के लिए सज रही गणपति बप्पा की मूर्तियां

इस साल 13 सितम्बर को पुरे देश में धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाया जायेगा। जिसके लिए अभी से पुरे देश में जोर चोर से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो