scriptकांग्रेस अध्यक्ष से इस्तीफे पर शिवराज ने राहुल का उड़ाया मजाक, रणछोड़ दास गांधी दिया नया नाम | Shivraj Singh Chouhan mocks Rahul Gandhi in Chhattisgarh | Patrika News

कांग्रेस अध्यक्ष से इस्तीफे पर शिवराज ने राहुल का उड़ाया मजाक, रणछोड़ दास गांधी दिया नया नाम

locationरायपुरPublished: Jul 18, 2019 05:46:45 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

Shivraj Singh Chouhan: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर सीधा हमला बोला।

Shivraj Singh Chouhan news

Shivraj Singh Chouhan mocks Rahul Gandhi in Chhattisgarh

रायपुर. एकदिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा, राहुल गांधी अब रणछोड़ दास गांधी बन गए हैं। पार्टी छोड़कर जाने से अराजकता की स्थिति निर्मित हो गई है। इसका परिणाम कर्नाटक में देखने को मिल रहा है। दरअसल, शिवराज सिंह भाजपा सदस्यता अभियान के तहत रायपुर पहुंचे हैं।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ समेत राजस्थान और मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा, महज 6 महीने में ही छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान की कांग्रेस सरकार की कलई खुलने लगी है। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने कर्जमाफी, शराबबंदी और बेरोजगारों को भत्ता दिए जाने का वादा किया था, लेकिन इस वायदे का अब तक उन्होंने पालन नहीं किया है इससे सरकार की नीयत का पता चलता है।
शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के चुनावी वादों की पोल अब धीरे-धीरे खुल रही है। किसान डिफाल्टर हो रहे हैं और उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कुर्सी छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसी की सरकार है अथवा नहीं इसका पता ही नहीं चल रहा है। शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया।
उन्होंने बताया कि भाजपा संगठन का विस्तार करने के लिए वह छत्तीसगढ़ दौरे पर आए हैं। उनका लक्ष्य दक्षिण से लेकर पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, कश्मीर, उड़ीसा तथा अन्य राज्यों में संगठन का विस्तार कर उसे मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी अब रणछोड़ दास गांधी बन गए हैं। पार्टी छोड़कर जाने से अराजकता की स्थिति निर्मित हो गई है। इसका परिणाम कर्नाटक में देखने को मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि भाजपा की सदस्यता अभियान को वृहद पैमाने पर चलाया जाएगा। हर पोलिंग बूथ में 100 लोगों को जोडऩे की योजना बनाई गई है। यह अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस में मचे घमासान को लेकर तंज कसते हुए कहा कि उनकी करनी और पाप ही पार्टी को समाप्त कर रहे हैं।
Shivraj Singh Chouhan से जुड़ी खबरें यहां पढ़िए

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या Download करें patrika Hindi News App.

ट्रेंडिंग वीडियो