कृषि विभाग का नाम बदला
मुख्यमंत्री ने आज कृषि विभाग का नाम बदलने का ऐलान किया। सीएम ने कहा कि कृषि विभाग का नाम अब कृषि विकास किसान कल्याण और जैव प्रौद्योगिकी विभाग किया गया है। इससे किसानों के कल्याण का लक्ष्य हमेशा हमारे सामने रहेगा।
पहली बार पुलिस परेड ग्राउंड पर भाषण देर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पूरा फोकस किसानों पर ही रहा। मुख्यमंत्री ने इससे 15 बरसों से लंबित सिंचाई टैक्स की 207 करोड़ की राशि भी माफ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ के 15 लाख किसानों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि गांवों के बिना उत्थान के राज्य का विकास नहीं संभव नहीं है। रवि फसल लेने वाले किसानों को राहत देते हुए रवि फसल के लिए बंद पड़ी सिंचाई सेवाओं को तत्काल प्रभाव से पुन: प्रारंभ करने की घोषणा भी सीएम ने की।