scriptरविभवन के बेसमेंट में 11 साल की मासूम के साथ बलात्कार, बोली- चॉकलेट देने के लिए बुलाया फिर | Rape with 11 year old girl in the basement of Ravibhawan Raipur | Patrika News

रविभवन के बेसमेंट में 11 साल की मासूम के साथ बलात्कार, बोली- चॉकलेट देने के लिए बुलाया फिर

locationरायपुरPublished: Dec 18, 2018 04:23:07 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

रायपुर के बीचो-बीच स्थित सबसे व्यस्त शॉपिंग काम्प्लेक्स रविभवन के बेसमेंट में 11 साल की मासूम लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है।

rape

रविभवन के बेसमेंट में 11 साल की मासूम के साथ बलात्कार, बोली- चॉकलेट देने के लिए बुलाया फिर

रायपुर. नाबालिग लड़कियों के साथ होने वाले अपराधों में कमी नहीं आ रही है। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला छत्तीसगढ़ में भी सामने आया है। जहां राजधानी रायपुर के बीचो-बीच स्थित सबसे व्यस्त शॉपिंग काम्प्लेक्स रविभवन के बेसमेंट में 11 साल की मासूम लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। लड़की को चॉकलेट देने का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। गोलबाजार पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मासूम कचरा बीनने का काम करती थी
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित लड़की कचरा बीनने का काम करती है। तीन दिन पहले मासूम रविभवन में घूम रही थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसे चॉकलेट देने के लिए बुलाया और बेसमेंट में ले गया। इसके बाद वहां उससे दुष्कर्म किया। लड़की का कहना है कि वह अपराधी को देखकर पहचान सकती है।
बाल कल्याण समिति ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ
बालिका को बेसहारा घूमते देखकर बाल कल्याण समिति के कर्मचारी उसे अपने साथ ले गए और बालिका आश्रयगृह में छोड़ दिया। इससे पहले बालिका की काउंसलिंग की गई। इस दौरान बालिका ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो