scriptरमन की विरोधियों को नसीहत, CM कौन बनेगा इसके लिए रात में जागकर गणित लगाने की जरूरत नहीं | Raipur News: CM Raman Singh advised opponents | Patrika News

रमन की विरोधियों को नसीहत, CM कौन बनेगा इसके लिए रात में जागकर गणित लगाने की जरूरत नहीं

locationरायपुरPublished: Aug 28, 2017 11:32:00 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

भाजपा में उभरी खेमेबंदी के बीच CM ने विरोधियों को इशारों में ही नसीहत दे दी। सीएम कौन बनेगा इसके लिए रात में जाग कर कोई गणित लगाने की जरूरत नहीं है। 

DR Raman Singh

मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसके लिए रात जागकर गणित लगाने की जरूरत नहीं

रायपुर. भाजपा में उभरी नई खेमेबंदी के बीच मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने विरोधियों को इशारों में ही नसीहत दे दी। सोमवार को मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में संकल्प से सिद्धि अभियान का आगाज करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा, मैं आगे की बात नहीं करता कि कौन सीएम बनेगा। इसकी चिंता प्रदेश की ढाई करोड़ जनता करती है। कोई भी बनेगा वो अच्छा बनेगा। मुझसे भी बेहतर हो सकता है। इसके लिए रात में जाग कर कोई गणित लगाने की जरूरत नहीं है, बल्कि आराम से भरपेट खाकर सोना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा, मुझसे लोग कहते हैं, आपका कार्यकाल तो 2018 तक है, तो आप 2022 की बात क्यों करते हैं। मैं बोलता हूं मेरा कार्यकाल तो 2018 तक है, लेकिन छत्तीसगढ़ तो हमेशा रहेगा। हम चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ को एक दिशा और नीति देकर जाएं। कार्यक्रम को स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर ने भी संबोधित किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, सांसद रमेश बैस सहित मंत्रिगण, मुख्य सचिव विवेक ढांड, स्वास्थ्य सचिव सुब्रत साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।
छत्तीसगढ़ को बताया स्टार्टअप
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ को स्टार्टअप प्रदेश कहा। उनका कहना था, इसके अंदर रिस्क लेने की क्षमता है। हमें भय नहीं है। बड़े से बड़ा निर्णय लेते हैं और उसके क्रियान्वयन की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ की उम्र अभी बहुत छोटी है। मुख्यमंत्री 65 साल का हो गया है, पर उसका दिल अभी 17 साल का है।
2022 तक माओवाद के खात्मे का संकल्प
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022 तक माओवाद के खात्मे का संकल्प लिया। उन्होंने कहा, माओवाद देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इससे छत्तीसगढ़ भागने वाला नहीं है। इसे हम नहीं खत्म करेंगे तो फिर कौन करेगा। अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ केंद्र बना हुआ है। अब हम पीछे नहीं हट सकते। अबसे कुछ पहले तक सरकार 2019 में माओवाद खत्म कर देने का संकल्प दोहराती रही है।
शिशु रोग वार्ड में लगाया पोछा
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. सिंह, कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर ने अम्बेडकर अस्पताल के शिशु रोग वार्ड का निरीक्षण किया और वहीं स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनें। वहां उन्होंने पोछा लगाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो