राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के सुदूर अंचलों के लोगों में चेतना आई है और वे भी अन्य क्षेत्रों के निवासियों की तरह विकास चाहते हैं। इसके लिए शासन द्वारा अनेक जनहितैषी योजनाएं एवं कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इनके बेहतर क्रियान्वयन के लिए शासन एवं प्रशासन सजग है।
गृहमंत्री ने भी रखे विचार
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए वचनबद्ध है। हम नक्सली समस्या के समाधान के लिए गंभीर हैं। अल्प समय में ही प्रदेश में नक्सली वारदातों में काफी कमी आई है, जो कि हमारी सरकार के गंभीर प्रयासों का ही परिणाम है।
पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने कहा कि पुलिस विभाग राज्य में कानून एवं व्यवस्था स्थापित करने में तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में व्याप्त नक्सली गतिविधियों का मुकाबला करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि माओवाद अशांति सह प्रजातांत्रिक व्यवस्था के विरूद्ध सक्रिय है तथा समूचा पुलिस बल निष्ठापूर्वक अदम्य साहस एवं ऊर्जा के साथ कत्र्तव्यस्थ है।
ये रहे उपस्थित