scriptचरौदा को पानी सप्लाई तय नहीं, खारुन नदी का नया इंटेकवेल सूखा | Raipur Kharun river Latest news | Patrika News

चरौदा को पानी सप्लाई तय नहीं, खारुन नदी का नया इंटेकवेल सूखा

locationरायपुरPublished: Jan 21, 2019 09:27:15 pm

उसे चरौदा-भिलाई नगर निगम को सप्लाई करना तय किया गया है।

CG News

चरौदा को पानी सप्लाई तय नहीं, खारुन नदी का नया इंटेकवेल सूखा

रायपुर. खारुन नदी से पानी बेचने की कसरत सिंचाई विभाग में चल रही है। इस गर्मी में चरौदा-भिलाई नगर निगम को पानी सप्लाई हो पाएगा या नहीं, अभी यह तय नहीं हो पाया है। सिंचाई विभाग ने करोड़ों रुपए की लागत से खारुन नदी पुल के करीब नया इंटेकवेल बनाया है, जो सूखा पड़ा है। जबकि पुराने एनीकट की ऊंचाई बढ़ाकर छह फीट किया जा चुका है। बताया जाता है कि काठाडीह एनीकट से जो पानी बचेगा, उसे चरौदा-भिलाई नगर निगम को सप्लाई करना तय किया गया है।
सिंचाई विभाग खारुन नदी में पानी का स्रोत बढ़ाने के बजाय जगह-जगह एनीकट बनाने का ही काम किया। गंगरेल बांधा से पानी की सप्लाई कम होने की स्थिति में महादेवघाट से लेकर नदी पुल के आगे बने पुराने एनीकट सूख जाता है। इसी पसोपेश में सिंचाई विभाग के अधिकारी यह तय नहीं कर पाए हैं। क्योंकि गर्मी के दिनों में राजधानी के लोगों की प्यास बुझाने में काठाडीह इंटेकवेल की दो यूनिट सूख जाती है। इससे पेयजल आपूर्ति की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसी बीच बिना पानी का स्रोत बढ़ाए चरौदा-भिलाई को भी खारुन नदी से लगभग 80 एमएलडी पानी बेचने का एग्रीमेंट किया गया है।
महादेवघाट के पास ही कराया सफाई
सिंचाई विभाग पानी बेचने का प्लान तो बना लिया, लेकिन महादेवघाट जैसे धार्मिक स्थल के पास से लेकर नदी पुल तक खारुन नदी की सफाई कराने में रुचि नहीं दिखाया। नदी में पानी कम होने पर चारों तरफ गंदगी पसरी हुई नजर आती है। सौंदर्यीकरण के नाम पर सिर्फ दोनों तरफ कंक्रीटीकरण किया गया है।
चरौदा-भिलाई नगर निगम से एग्रीमेंट होने के बाद ही इंटेकवेल का निर्माण कराया गया है। पाइप लाइन पूरी होने की स्थिति में ही पानी सप्लाई तय कर लिया जाएगा।
एके श्रीवास्तव, ईई सिंचाई विभाग

ट्रेंडिंग वीडियो