scriptपकड़े जाने के डर से हुलिया और नाम बदलकर घूम रहा है नक्सली नेता गणपति | Police searching former general secretary of Maoists Ganpati | Patrika News

पकड़े जाने के डर से हुलिया और नाम बदलकर घूम रहा है नक्सली नेता गणपति

locationरायपुरPublished: Dec 02, 2018 02:44:29 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

CPI (माओवादी) के पूर्व महासचिव गणपति के संबंध में मिल रही अलग-अलग जानकारियों से पुलिस उलझ गई है। उसके अलग-अलग ठिकानों पर छिपे होने की सूचना मिली थी।

latest naxal news

Union Home Ministry exposed the plan of action of naxalites in MP, union hokme ministry report , naxalites in madhya pradesh, latest news on naxaliteslatest bhopal news in hindilatest bhopal news, bhopal news in hindi,

रायपुर. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के पूर्व महासचिव गणपति के संबंध में मिल रही अलग-अलग जानकारियों से पुलिस उलझ गई है। उसके अलग-अलग ठिकानों पर छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर उसे तलाश करने दर्जनों ठिकानों पर दबिश दी गई थी।
गोपनीय रूप से आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों की पुलिस को इनपुट भेजे गए थे। लेकिन, गणपति का कोई सुराग नहीं मिला। इसे देखते हुए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से मदद मांगी गई है। साथ ही मिले इनपुट के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने आशंका जताई है कि उसे छत्तीसगढ़ से बाहर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। साथ ही किसी बड़े अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

इनपुट मिले
राज्य पुलिस और खुफिया विभाग को पिछले काफी समय से गणपति की लोकेशन को लेकर सूचनाएं मिल रही थी। किसी ने इलाज के लिए म्यांमार, गोवा, विशाखापट्टनम, नेपाल और बांग्लादेश जाने की बात बताई, तो कुछ खबरों में उसे मौजूदा महासचिव बसव राजू के साथ किसी दूसरे देश में जाने की बात कही गई। लेकिन, यह पूरी तरह से गलत निकली थी।

हुलिया बदलने की जानकारी मिली
पुलिस के हाथों पकड़े जाने के डर से माओवादी लीडर द्वारा हुलिया बदलने के इनपुट मिले है। वहीं पहचान छिपाने के लिए छ्दम नाम का उपयोग करने की जानकारी भी मिली है। बताया जाता है कि गंभीर स्थिति को देखते हुए चार विश्वासपात्र लोग भी साथ है। यह सूचना सभी पडो़सी राज्यों को भेजी गई है।

गणपति पिछले 15 वर्ष से भाकपा-माओवादी की सेन्ट्रल कमेटी का महासचिव रहा है। उसके नेतृत्व में संगठन ने बड़ी वारदातों को अंजाम दिया। लेकिन, पिछले काफी समय से किडनी, शुगर और बीपी की बीमारी के कारण वह परेशान था। इसे देखते हुए बसव राजू को माओवादियों का नया महासचिव बनाया गया है।

जुटाई जा रही हैं जानकारियां
आइजी बस्तर रेंज विवेकानंद सिन्हा ने कहा, माओवादी नेता गणपति की तलाश करने के लिए जानकारियां जुटाई जा रही हैं। साथ ही उसे पकड़ने के लिए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से मदद मांगी गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो