आचार संहिता के बाद शुरू हो जाएगा
मंदिर हसौद रिंग रोड तीन के नजदीक टोल नाके का निर्माण कार्य तकरीबन पूरा हो गया है। निर्माण एजेंसी का दावा है कि अगले महीने आचार संहिता समाप्त होते ही टोल नाका शुरू हो जाएगा। टोल नाका में वाहनों के लिए तीन तीन लेन में बायपास सडक़ का निर्माण किया गया है। एनएच में फोरलेन सडक़ का निर्माण करने वाली एजेंसी टोलनाका का संचालन करेगी।
तेजी से चल रहा है काम
पांच माह पहले निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था, अब लगभग 60 फीसदी काम हो चुका है। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि अगले माह से नाका शुरू हो जाएगा। छेरीखेड़ी से लेकर मंदिर हसौद तक रोड चौड़ीकरण किया जा रहा है। फोरलेन सडक़ में सर्विस रोड की चौड़ाई बढ़ाई जा रही है, ताकि टोल नाका प्रारंभ होने के बाद वाहनों का आवागमन बिना किसी बाधा के हो सके।
ब्लैक स्पॉट बनने की आशंका
जानकारों का कहना है कि जहां टोलनाके का निर्माण किया जा रहा है, उसके पास दो चौक और रेलवे क्रासिंग है। इसके चलते मंदिर हसौद से एयरपोर्ट जाने वाले मार्ग पर घंटों जाम लगा रहता है। यहीं रेलवे साइडिंग भी बनाया गया है। जहां पर कंपनियों का कच्चा माल और चावल व खाद की गाडिय़ां भी खाली की जाती है। मुख बाजार, एचपी गैस प्लांट, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, मोनेट जिंदल का स्टील प्लांट भी है। ऐसे में गांव वालों का कहना है कि आने वाले समय में यह दुघ्ज्र्ञटना क्षेत्र बन जाएगा।
कलेक्टर को भी दे चुक हैं ज्ञापन
स्थानीय निवासियों ने कलेक्टर व स्थानीय लोक निर्माण मंत्री समेत राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी के अधिकारीयों को ज्ञापन दिया था। उस दौरान कार्रवाई करने पर टोल प्लाजा निर्माण के विरोध में क्षेत्र की जनता के साथ सडक़ पर उतरने की चेतावनी दी गई।
वाहनों के प्रकार | दूसरे शहरों के वाहन | जिले में रजिस्टर्ड वाहन |
कार, जीप, वैन | 25.00 | 10.00 |
लाइट कमर्शियल व्हीकल | 40.00 | 20.00 |
बस, ट्रक | 85.00 | 40.00 |
तीन एक्सेल से बड़े वाहन | 135.00 | 70.00 |
4 से 6 एक्सेल वाहन | 135.00 | 70.00 |
एचसीएम ईएमई | 135.00 | 70.00 |
7 एक्सेल से ज्यादा वाले वाहन | 135.00 | 70.00 |