scriptभाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के फेसबुक पर 1500 फॉलोअर्स, महामंत्री से लेकर संभाल चुके हैं ये प्रभार… | New BJP state president Kiran Singhdev has 1500 followers on Facebook | Patrika News
रायपुर

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के फेसबुक पर 1500 फॉलोअर्स, महामंत्री से लेकर संभाल चुके हैं ये प्रभार…

दिल्ली से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की नियुक्ति, आदिवासी-ओबीसी के बाद अब सामान्य वर्ग से बनाया प्रदेश अध्यक्ष, संगठन में भी फेरबदल की संभावना

रायपुरDec 21, 2023 / 09:16 pm

Nikesh Kumar Dewangan

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के फेसबुक पर 1500 फॉलोअर्स, महामंत्री से लेकर संभाल चुके हैं ये प्रभार...

किरण सिंहदेव

रायपुर. प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष किरण सिंहदेव को बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली से नियुक्ति आदेश जारी किया। किरण सिंहदेव के फेसबुक पर अभी 1500 फॉलोअर्स हैं। वे महामंत्री से लेकर दो बार प्रदेश मंत्री, विधानसभा चुनाव में बिलासपुर का प्रभार संभाल चुके हैं। एजुकेशन की बात की जाए तो उन्होंने बीएससी और एलएलबी की पढ़ाई की है। विधानसभा चुनाव 2023 में उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी जतिन जायसवाल को 29,834 वोटों के अंतर से हराया।
प्रदेश अध्यक्ष बनते ही बस्तर सहित कई नेताओं ने किरण सिंहदेव को बधाई दी है। बता दें कि पहले आदिवासी अध्यक्ष के रूप में विष्णुदेव साय फिर ओबीसी से अरुण साव को अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अब लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किरण सिंहदेव को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही महामंत्री भी बदले जाने की संभावना है। कैबिनेट में विजय शर्मा को शामिल किया गया है, वहीं ओपी चौधरी को भी कैबिनेट में शामिल की संभावना है। इसके देखते हुए अब इन दोनों की जगह भी नए चेहरे आएंगे।

Hindi News/ Raipur / भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के फेसबुक पर 1500 फॉलोअर्स, महामंत्री से लेकर संभाल चुके हैं ये प्रभार…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो