scriptमुबई में मौसम खराब, एक साथ 4 फ्लाइट रद्द, 600 यात्री हुए परेशान | Mumbai Heavy Rainfall: 4 flights cancelled, 600 passengers got upset | Patrika News
रायपुर

मुबई में मौसम खराब, एक साथ 4 फ्लाइट रद्द, 600 यात्री हुए परेशान

मुंबई में भारी बारिश से रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। मुंबई में खराब मौसम का खामियाजा हवाई यात्रियों को दूसरे दिन भी भुगतना पड़ा

रायपुरSep 06, 2019 / 01:00 pm

Ashish Gupta

flight ticket prices

flight ticket prices

रायपुर. मुंबई में भारी बारिश (Mumbai Heavy Rainfall) से रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित हुई है। मुंबई में खराब मौसम (Mumbai Rains) का खामियाजा हवाई यात्रियों को दूसरे दिन भी भुगतना पड़ा, जब गुरुवार को एक साथ चार फ्लाइट रद्द कर दी गई। इससे पहले बुधवार को मुंबई रायपुर की फ्लाइट रद्द की गई थी। इंडिगो प्रबंधन ने दोपहर से पहले लगभग सभी उड़ानें रद्द कर दी।
मुंबई से विमानों की टेकऑफ नहीं होने से फ्लाइट रायपुर सहित अन्य शहरों में नहीं पहुंच पाई, जिसकी वजह से अन्य शहरों के लिए उड़ानें भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है।

एयरपोर्ट में पहली बार ऐसा नजारा देखने को मिला जब एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग में 500 से 600 यात्री उड़ानों और टिकटों को लेकर परेशान दिखे। इसमें से कई यात्रियों को दिल्ली मुंबई के रास्ते विदेशों के लिए उड़ान भरनी थी।
मुंबई में खराब मौसम से रायपुर-हैदराबाद और दिल्ली सफर करने वाले यात्रियों को भी फ्लाइट नहीं मिली। यात्रियों को मौसम साफ होने के बाद अन्य शहरों के रास्ते मुंबई और अन्य शहर रवाना किया गया।

एयरपोर्ट पर यात्रियों को घंटों करना पड़ा इंतजार
फ्लाइट रद्द होने के बाद यात्रियों को दूसरी फ्लाइट के लिए कम से कम 2 से 3 घंटे इंतजार करना पड़ा। दूसरी फ्लाइट में भेजने के लिए इंडिगो प्रबंधन को भी यात्रियों की नाराजगी झेलनी पड़ी।

मौसम साफ होने के बाद फ्लाइट टेक ऑफ
मुंबई में दोपहर बाद मौसम साफ होने के बाद रायपुर के यात्रियों को अन्य हवाई मार्ग जैसे दिल्ली, हैदराबाद के जरिए मुंबई भेजा गया। यात्रियों को टिकट बनवाने के लिए भी भागदौड़ करनी पड़ी। गुरुवार को मुंबई से दोपहर बाद पहली फ्लाइट रायपुर पहुंची।

स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निदेशक राकेश सहाय ने कहा, मुंबई में मौसम खराब होने की वजह से इंडिगो ने अपने चार अलग-अलग उड़ानें रद्द कर दी थी। मौसम साफ होने के बाद अन्य शहरों के रास्ते यात्रियों को मुंबई भेजा गया।

Home / Raipur / मुबई में मौसम खराब, एक साथ 4 फ्लाइट रद्द, 600 यात्री हुए परेशान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो