3 फरवरी को अरुण चंद्राकर की बेटी का जन्मदिन है। बर्थडे मनाने के लिए ही वो रायपुर आया हुआ था। इलाके के लोगों ने उसे पकड़ने के लिए पुलिस की मदद की। जिसके बाद उसे सरस्वती नगर थाना पुलिस ने उसे महोबाबाजार ब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया।
रायपुरPublished: Feb 03, 2019 12:29:49 pm
Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ में 7 हत्याएं करने वाले सीरियल किलर अरुण चंद्राकर को आज रायपुर से गिफ्तार किया गया।
7 हत्याएं करने वाले खूंखार सीरियल किलर अरुण चंद्राकर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रायपुर. छत्तीसगढ़ में 7 हत्याएं करने वाले सीरियल किलर अरुण चंद्राकर को आज रायपुर से गिफ्तार किया गया। इन हत्याओं के लिए उसे आजीवन कारावास की सजा दी जा चुकी है। आरोपी दुर्ग कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस कस्टडी से चकमा देकर फरार हो गया था। जिसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।