बार में गोलियां चल रही हैं, आए दिन घटनाएं घट रही है। बिलासपुर में भी ऐसा ही माहौल है। इस पर लगाम लगाएंगे क्या? इस प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस पर लगाम लगाया जाएगा। साथ ही सख्ती से नियम का पालन हो इसका आदेश जारी किया गया है।
आखिर क्यों हुई गोलीकांड की घटना Breaking News: कुछ दिन पहले ही तेलीबांधा के वीआईपी रोड स्थित एक नाइट क्लब में लड़कीबाजी के चक्कर में गोली चली थी। जहां एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर क्लब से निकल रहे कारोबारी को घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी।
इसके जवाब में कारोबारी ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली हिस्ट्रीशीटर को नहीं लग पाई। लगातार दो राउंड फायरिंग हुई। इससे क्लब में अफरातफरी मच गई थी।