scriptराजनांदगांव में गणेश विसर्जन के दौरान जमकर हुई चाकूबाजी, कई लोग घायल | Many crime case during Ganesh Visarjan | Patrika News

राजनांदगांव में गणेश विसर्जन के दौरान जमकर हुई चाकूबाजी, कई लोग घायल

locationरायपुरPublished: Sep 25, 2018 06:24:43 pm

राजनांदगांव में गणेश विसर्जन के दौरान जमकर हुई चाकूबाजी, कई लोग घायल

cg news

राजनांदगांव में गणेश विसर्जन के दौरान जमकर हुई चाकूबाजी, कई लोग घायल

राजनांदगांव. रविवार रात को शहर में निकले गणेश विसर्जन झांकी में अव्यवस्था का आलम रहा। अव्यवस्था के चलते कई जगहों पर दो गुटों में लड़ाई-व मारपीट के अलावा चाकू-बाजी भी हुई है। चाकू- बाजी की घटना में आधा दर्जन युवक घायल हैं। किस गुट ने किसके साथ लड़ाई व चाकूबाजी की है, पुलिस के पास इसका स्पष्ट जानकारी नहीं है। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक युवक को गंभीर चोट आई है और उसे भिलाई रेफर किया गया है।
Read Also: पितृपक्ष आज से शुरू, ध्यान रखें ये बात वरना घर में आ जाएगी एेसी आफत:

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को झांकी के दौरान शहर के भारत माता चौक में दो पक्षों में जमकर लड़ाई व चाकूबाजी हुई है। घटना में सोनारपारा निवासी 21 वर्षीय अनुपम दास पिता प्रवीणदास, करण सोनी और रिकेश को चाकू लगी है। इन लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घायलों का किसके साथ लड़ाई हुआ है यह स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि घायल सभी युवक बयान देने की हालात में नहीं है।
Read Also: मौसम: लौटने लगा गर्मी, तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी, लोग हो रहे पसीना-पसीना

एक युवक गंभीर, भिलाई रेफर
मिली जानकारी के अनुसार रात में देना बैंक के पास जमातपारा निवासी कल्पीत यादव व उसके भाई मयूर का किसी अज्ञात लोगों के साथ विवाद गया। अज्ञात आरोपी कल्पीत के जेब से मोबाइल चोरी कर रहे थे। इस दौरान विरोध करने पर आरोपियों ने कल्पीत पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गए। घटना में कल्पीत गंभीर रुप से घायल है और उसे रेफर किया गया है। इसके अलावा आजाद चौक में भी तुलसी नामक युवक पर चाकू से हमला हुआ है। झांकी के दौरान पुलिस बल की व्यवस्था ठीक नहीं होने से कई जगहों पर विवाद की स्थिति बनी और लड़ाई झगड़े भी हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो