scriptरेप के बाद लड़की से बोला- करूंगा तुमसे शादी और बना दिया अश्लील वीडियो, फिर…. | Man rape girl and made MMS in chhattisgarh | Patrika News

रेप के बाद लड़की से बोला- करूंगा तुमसे शादी और बना दिया अश्लील वीडियो, फिर….

locationरायपुरPublished: Nov 18, 2018 12:38:00 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

लड़की को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया फिर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगा

rape news

रेप के बाद लड़की से बोला- करूंगा तुमसे शादी और बना दिया अश्लील वीडियो, फिर….

रायपुर. छत्तीसगढ़ में लगातार लड़कियों के साथ दुष्कर्म जैसे बढ़ते ही जा रहे है। ज्यादातर मामले शादी का झांसा देने वाले सामने आते है। ऐसा ही मामला दुर्ग जिले में सामने आया है। जिसमे एक लड़की को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया फिर अश्लील वीडियो बनाकर…

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी 11 नवंबर 2017को लड़की के घर घुस आया। घर पर लड़की अकेली थी, मौके का फायदा उठाकर उसने दुष्कर्म किया। लड़की ने जब इसका विरोध किया तो उसे शादी का आश्वासन देने लगा। इसके बाद अगस्त 2017तक हवस का शिकार बनाता रहा। बाद में आरोपी शादी से मुकर गया।

rape news

पीडि़ता का कहना है कि आरोपी से उसकी पहले से जान-पहचान थी। इस पहचान के कारण वह घर तक पहुंचा था। अकेला पाकर उसे दुष्कर्म किया। पीडि़त युवती ने पुलिस को जानकारी दी है कि दुष्कर्म के समय आरोपी ने उसकी नग्न अवस्था में फोटो ली थी। इनको वायरल करने की धमकी देकर मुंह बंद रखने को कहता था। इस डर से चुप रही। इन्हीं फोटो की आड़ में आरोपी ने उससे 40 हजार की उगाही भी की।

आखिरकार युवती ने एक साल बाद युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सरस्वती नगर निवासी शरद ढीमर पर प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी फरार है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो