script

स्ट्रगल के साथ ही पेशेंस बनाए रखें युवा, तभी हमारा देश बनेगा विश्व गुरु

locationरायपुरPublished: Oct 04, 2018 03:45:40 pm

स्ट्रगल के साथ ही पेशेंस बनाए रखें युवा, तभी हमारा देश बनेगा विश्व गुरु

Chhattisgarh news

स्ट्रगल के साथ ही पेशेंस बनाए रखें युवा, तभी हमारा देश बनेगा विश्व गुरु

रायपुर. राज्य युवा आयोग की ओर से समता कॉलोनी स्थित मैक कॉलेज में बुधवार १२ बजे से राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें ‘भारत विश्व गुरु कैसे बनेÓ विषय पर दो पैनल बना कर विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों ने अपनी-अपनी बात रखी।
प्रदेश से आए युवाओं के क्रॉस कोश्चन का आंसर दिया। पहले पैनल में ब्रिगेडियर प्रदीप यदु, संस्कृति विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राहुल सिंह थे। वहीं दूसरे पैनल में अभिनेता अनुज शर्मा, निजी स्कूल के प्राचार्य कल्पना चौधरी, ट्यूटोरियल के असिस्टेंट डायरेक्टर अनिल दिक्षित, मंजू प्रदीप यदू थे। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।
दुनिया में सबसे ज्यादा युवा देश होगा भारत
ब्रिगेडियर प्रदीप यदु से युवाओं ने जम्मू कश्मीर समस्या और गोगई पर प्रश्न उठाया कि जीप में बैठाकर आतंकवादी को ले जाने पर एक मीडिया अच्छा बताती है तो दूसरी मीडिया गलत, हम किस पर भरोसा करें.? जवाब में उन्होंने बताया कि यूथ के बीच मे देश के प्रति जज्बे की कमी है, आज से चार महीने पहले देश के 8 राज्यो से संपर्क हुआ था। उनसे पूछा गया कि आपको किस पर ज्यादा विश्वास किया तो सभी ने कहा सबसे ज्यादा सेना पर विश्वास है। 5 से 8 साल बाद भारत पूरे विश्व में युवा देश होगा। जब तक देश है तब तक हमारा वजूद है। देश ही नहीं रहेगा तो हमारा कोई अस्तित्व नहीं होगा। कोई भी सैनिक अपने तिरंगे के लिए लड़ाई लड़ता है, देश के लोगों की खुशहाली के लिए लड़ता है। उन्होंने बताया कि सेना में छत्तीसगढ़ के ७२०० लोग ही मौजूद हैं, जबकि यहां जनसंख्या २ करोड़ से अधिक है।
विशेषज्ञों के लिए प्रश्न
पहले पैनल के विषय विशेषज्ञों के लिए विषय भारत में विश्व गुरु बनाने में युवाआें का योगदान रखा गया था, तो दूसरे पैनल के विशेषज्ञों के लिए उच्च शिक्षा बना कौशल अभिग्रहण विषय रखा गया था। युवाओं ने राहुल सिंह से प्रश्न किया कि हम कैसे विश्व गुरु बनने में सहयोग दे सकते है? जिसके जवाब में सिंह ने बताया कि मैं हमेशा युवाओं से जुड़ा रहा हूं। जमाना कभी खराब नहीं हुआ है, न कभी होगा। लेकिन युवा पीढ़ी से हमेशा उम्मीद रहती है कि वे बेहतर ही करेंगे। मेरा मानना है कि जब हम अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगे तभी भारत विश्वगुरु बनेगा।
युवाओं में लक्ष्य को लेकर भटकाव
युवा आयोग के अध्यक्ष कमलचंद्र भंजदेव ने बताया कि युवाओं के भीतर धैर्य खत्म हो गया है। युवाओं में लक्ष्य को लेकर भटकाव नजर आता है। उन्होंने कहा कि मैं 18 भाषाओं की जानकारी रखता हूं। अब तक 100 देशों का भ्रमण कर चुका हूं। इन यात्राओं के बाद यह कह सकता हूं कि आज बदलाव का जमाना आ गया है। यात्रा के दौरान मैंने 2200 गांव का भ्रमण किया, देश मे कई बातों की जानकारी आज के युवाओं में नही है। भारत को विश्व गुरु बनने के लिए शिक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। युवा आज संघर्ष करना नहीं जानते, युवाओं में पेशेंस खत्म हो गया है। युवाओं को लक्ष्य साधने की जरूरत है।

ट्रेंडिंग वीडियो