देह व्यापार के शक में पुलिस ने किया दो युवकों को गिरफ्तार, आधी रात करते थे ये काम
दरअसल, यह मामला नवापारा राजिम के ग्राम सुन्दरकेरा का है। इस गांव के शासकीय प्राथमिक शाला में आरोपी विनोद साहू प्रधानपाठक के पद पर पदस्थ हैं। विनोद ने 2 साल पहले एक 20 साल की युवती से मुलाकात हुई। फिर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध और गहरे हो गए। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने युवती का लगातार दैहिक शोषण करता था।सावधान! मोबाइल में भेजे इस लिंक पर क्लिक करते ही बैंक अकाउंट से कट जाएंगे पैसे
कुछ दिन बाद पीड़ित युवती की दूसरे युवक के साथ शादी हो गई। लेकिन इसके बाद भी विनोद युवती के संपर्क में था और आएदिन उसे फोन करता था। विनोद फिर उसे अपने झांसे में लिया और ससुराल से भागने के लिए कहा। युवती एक बार विनोद के झांसे में फंस गई और उसके बातों में आ गई। फिर क्या विनोद अपने मंसूबों में सफल हो गया और युवती को ससुराल से भगाकर बेमेतरा ले आया।