script

Elections 2019 Results: कुछ घंटे बाद कांग्रेस-भाजपा सहित 166 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

locationरायपुरPublished: May 22, 2019 08:22:51 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

लोकसभा चुनाव परिणाम (Lok Sabha Elections 2019 Results) आने में अब कुछ ही घंटे शेष हैं। एक नजर में जानिए 11 सीटों पर कौन दे रहा किसको टक्कर

parliament

lok sbha 2019

रायपुर. लोकसभा चुनाव परिणाम (Lok Sabha Elections 2019 Results) आने में अब कुछ ही घंटे शेष हैं। वहीं छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस-भाजपा सहित 166 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला गुरुवार को हो जाएगा। मतगणना की शुरुआत सुबह 8 बजे से होगी। रुझान आने का सिलसिला सुबह 9 बजे से शुरू होगा। जबकि नतीजों की अंतिम घोषणा देर रात तक होगी। मतगणना विधानसभावार होगी, लेकिन नतीजों की घोषणा लोकसभावार ही की जाएगी।
सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। रुझान आने का सिलसिला सुबह 9 बजे से शुरू होगा। जबकि नतीजों की अंतिम घोषणा देर रात तक होगी। मतगणना के लिए प्रदेश के सभी 27 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 5 हजार 184 गणनाकर्मियों और 1500 माइक्रोऑब्जर्वर नियुक्ति किए गए हैं। शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना कराने के लिए त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

एक नजर में देखें 11 सीटों पर कौन है किसके सामने
सीट भाजपा कांग्रेस

रायपुर -सुनील सोनी प्रमोद दुबे

बिलासपुर – अरुण साव अटल श्रीवास्तव
दुर्ग- विजय बघेल प्रतिमा चंद्राकर

राजनांदगांव- संतोष पांडे भोलाराम साहू
कांकेर- मोहन मंडावी बीरेश ठाकुर
बस्तर – बैदूराम कश्यप दीपक बैज
महासमुंद -चुन्नीलाल साहू धनेंद्र साहू

जांजगीर-चांपा गुहाराम अजगले रविंद्र भारद्वाज
कोरबा -ज्योतिनंद दुबे ज्योत्सना महंत

रायगढ़ – गोमती साय लालजीत सिंह राठिया
सरगुजा- रेणुका सिंह खेलसाय सिंह

ट्रेंडिंग वीडियो