scriptजानिए कौन है वो शख्स, जिसने PM मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, कह दी इतनी बड़ी बात | Lok Sabha Election: Congress candidate controversial statement on Modi | Patrika News

जानिए कौन है वो शख्स, जिसने PM मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, कह दी इतनी बड़ी बात

locationरायपुरPublished: Apr 19, 2019 04:48:59 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

भाजपा ने कांग्रेस उम्मीदवार के विवादित बयान पर आपत्ति जताई है। छत्तीसगढ़ भाजपा ने ट्वीट कर कहा है, इन्हें वोट इसलिए चाहिए कि नरेन्द्र मोदी को फांसी पर लटका सकें। ताकि साध्वी को 24 दिन तक भूखा रख सकें। उमा भारती को जल समाधि दे सकें। अहंकार देखिए कांग्रेसियों का।

lok sabha election 2019

Lok Sabha Election: Congress candidate controversial statement on Modi

रायपुर. लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के तीसरे चरण के मतदान की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक बयानबाजियां शुरू हो चुकीं हैं। किसी को भी पद की गरिमा तक का ध्यान नहीं रहा है।
इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में एक राजनेता ने पीएम नरेन्द्र मोदी को लेकर विवादित बयान दे दिया है। एक जनसभा के दौरान रायगढ़ सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। कांग्रेस उम्मीदवार के इस बयान के बाद छत्तीसगढ़ में सियासत गर्म हो गई है।
भाजपा ने कांग्रेस उम्मीदवार के इस विवादित बयान पर आपत्ति जताई है। भाजपा ने कांग्रेस उम्मीदवार के विवादित बयान वाला वीडियो ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा है, इन्हें वोट इसलिए चाहिए कि नरेन्द्र मोदी को फांसी पर लटका सकें। ताकि साध्वी को 24 दिन तक भूखा रख सकें। उमा भारती को जल समाधि दे सकें। अहंकार देखिए कांग्रेसियों का।
https://twitter.com/BJP4CGState/status/1119145680449097732?ref_src=twsrc%5Etfw

जानिए कौन है वो शख्स, जिसने PM मोदी को लेकर दिया विवादित बयान

आइए जानते हैं कि पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान देने वाला शख्स कौन है। दरअसल, पीएम मोदी पर विवादित बयान देकर सुर्खियों में आने वाला यह शख्स कांग्रेस का कद्दावर नेता लालजीत सिंह राठिया है। कांग्रेस ने लालजीत सिंह राठिया को रायगढ़ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।
वर्तमान में लालजीत सिंह राठिया धरमजयगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के विधायक हैं। लालजीत सिंह राठिया ने 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर अपने निकटम प्रतिद्वंदी एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लीनव बिरजु राठिया को 40335 वोटों से हराया था।

कांग्रेस उम्मीदवार पहले भी आ चुके हैं सुर्खियों में

यह पहली बार नहीं है जब लालजीत सिंह राठिया सुर्खियों में आएं हैं। 2018 में भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने पर लालजीत सिंह राठिया ने लुंगी डांस किया था। कांग्रेस नेता के इस लुंगी डांस ने खूब सुर्खियां बंटोरी थी।
फिलहाल कांग्रेस उम्मीदवार का मुकाबला भाजपा की उम्मीदवार गोमती साव से है। लोकसभा के तीसरे चरण के चुनाव में छत्तीसगढ़ की सात सीटों पर मतदान होंगे। इसमें रायगढ़ संसदीय सीट पर भी वोट डाले जाएंगे। रायगढ़ लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए आरक्षित है।
बतादें कि रायगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा पिछले 20 साल से यहां से जीतती आ रही है। छत्तीसगढ़ से इकलौते केन्द्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय ने लगातार चार बार 1999, 2004, 2009 और 2014 के चुनावों में यहां जीत का परचम लहराया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो