scriptबोर्ड के स्टूडेंट्स ने पूछा- हैलो मैम, मैं रात में पढ़ूं या दिन में?, जानिए क्या कहा मैडम ने.. | Helpline number issued for CG board student in state | Patrika News

बोर्ड के स्टूडेंट्स ने पूछा- हैलो मैम, मैं रात में पढ़ूं या दिन में?, जानिए क्या कहा मैडम ने..

locationरायपुरPublished: Feb 19, 2019 07:10:11 pm

ऐसा कहते हुए बच्चे ने फोन रखा। ये वाकया था माशिमं की हेल्पलाइन का। सोमवार से इसकी शुरुआत हुई।

Chhattisgarh news

बोर्ड के स्टूडेंट्स ने पूछा- हैलो मैम, मैं रात में पढ़ूं या दिन में?, जानिए क्या कहा मैडम ने..

रायपुर. फोन की घंटी बजने लगी। उधर से सहमी सी आवाज आई। हेलो मैम। एक पेपर 6 को है और दूसरा 8 को, इतने कम समय में कैसे रिवीजन करूंगा। इधर से हौसलाअफजाई के साथ जवाब गया। बेटा, डोंट वरी। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हम हैं न। अच्छा सुनो। आपकी पढ़ाई ऐसी होनी चाहिए कि आप सिर्फ दोहरा सकें। क्योंकि, आपके पास टाइम कम है न बेटे। देखो, ऐसे में न कोई भी नया चेप्टर शुरू मत करना। और हां, आप रीवाइज की पूछ रहे हो न? तो सुनो इसके लिए शार्ट फॉर्म नोट्स बना लो। इसे रीवाइज करना। ओके? ओके मैम। थैंंक्स। ऐसा कहते हुए बच्चे ने फोन रखा। ये वाकया था माशिमं की हेल्पलाइन का। सोमवार से इसकी शुरुआत हुई।
बतौर साइकोलॉजिस्ट डॉ. वर्षा वरवंडकर मौजूद थीं। उन्होंने बड़े ही प्यार से बच्चों की दिक्कत सुनीं और आइडियाज दिए। स्टूडेंट्स को समय का महत्व और योजना के महत्च के बारे में बताया और यह सलाह दी गई कि सेन्टर अगर दूर है तो एक दिन पहले घर से पहुंचें। आप भी सुबह 10.30 से 1.30 तक टोल फ्री नंबर 18002334363 पर कॉल कर सकते हैं।

सिलेबस बदल गया है, कैसे पढ़ाई करें?
जवाब: बदले हुए सिलेबस के हिसाब से ही पढ़ाई करें। वेबसाइट में ब्लू प्रिन्ट और सैंपल पेपर्स दिए हुए हैं, उनको देखने से आइडिया हो जाएगा।

स्टडी पैटर्न क्या होना चाहिए, मैं रात में पढ़ूं या दिन में?
जवाब: वैसे तो प्रकृति के साथ संतुलन बना के पढ़ो तो ज्यादा अच्छा है, लेकिन कुछ लोग देर रात तक पढऩा पसंद करते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि सुबह आप की परीक्षा का समय जो हो उस समय आप जागे रहें तो ब्रेन की कंडीशनिंग के लिए ठीक होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो