scriptराज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पूछा- कितना मेहनताना मिलता है, जानिए महिला जवाब में क्या बोली | Governor Anandiben Patel vigit Photo exhibition | Patrika News

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पूछा- कितना मेहनताना मिलता है, जानिए महिला जवाब में क्या बोली

locationरायपुरPublished: Oct 05, 2018 07:38:21 pm

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पूछा- कितना मेहनताना मिलता है, जानिए कारीगर ने जवाब में क्या कहा..

Chhattisgarh news

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पूछा- कितना मेहनताना मिलता है, जानिए महिला ने जवाब में क्या बोली

रायपुर. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को राजभवन के दरबार हाल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राज्यपाल ने बच्चों के उत्साह को देखते हुए प्रदर्शनी की अवधि को दो दिनों तक बढ़ाने के निर्देश दिए।
इस दौरान अब प्रदर्शनी अवलोकन के लिए 5 एवं 6 अक्टूबर को भी ओपन हाउस रहेगा। राज्यपाल ने गांधी साहित्य के स्टाल का भी अवलोकन किया। वे प्रदर्शनी के खादी ग्राम उद्योग के स्टाल में गईं और चरखे का निरीक्षण करते हुए कारीगर द्वारा प्रतिदिन काते जाने वाले सूत की मात्रा और मिलने वाले मेहनताने की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्टाल में प्रदर्शित खादी उत्पादों में भी रुचि दिखाई।

जहां गांधी गए वहां कार्यक्रम होने चाहिए
राज्यपाल ने ‘छत्तीसगढ़ में गांधी’ से संबंधित प्रदर्शित संग्रह की सराहना की और सुझाव दिया कि छत्तीसगढ़ के जिन स्थानों पर महात्मा गांधी गए थे, उन स्थानों में कार्यक्रम आयोजित किये जाने चाहिए ताकि नई पीढ़ी को भी इसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी हो। राज्यपाल ने महात्मा गांधी के जीवन के सारे प्रसंगों पर आधारित छायाचित्र का भी निरीक्षण किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो