रायपुर जिले में बांटा जाएगा 222 करोड़ का लोन
वर्ष 2018-19 में रायपुर जिले के लिए 222 करोड़ रुपए, गरियाबंद के लिए 133 करोड़, बलौदाबाजार के लिए 281 करोड़, महासमुंद के लिए 271 करोड़ और धमतरी के लिए 193 करोड़ रुपए बिना ब्याज के किसानों को वितरित किया जाएगा। इसी तरह से दुर्ग जिले के किसानों के लिए 350 करोड़ का लोन बांटने का लक्ष्य रखा गया है, बालोद जिले के लिए 363 करोड़, बेमेतरा के लिए 367 करोड़, राजनांदगांव जिले के लिए 415 करोड़ और कबीरधाम जिले के 320 करोड़ रुपए का लोन शून्य प्रतिशत ब्याज पर किसानों को वितरित किया जाएगा। जगदलपुर जिले के किसानों के लिए 134 करोड़ रुपए, कोण्डागांव जिले के लिए 61 करोड़, नारायणपुर के लिए 11.25 करोड़, कांकेर जिले के लिए 128 करोड़, दंतेवाड़ा जिले के लिए 7.25 करोड़, बीजापुर के लिए 26.50 करोड़ और सुकमा जिले के किसानों को 12 करोड़ रुपए का लोन बिना ब्याज के वितरित किया जाएगा। बिलासपुर जिले में 148 करोड़ का लोन देंगे
बिलासपुर जिले के किसानों के लिए आगामी खरीफ सीजन में 148 करोड़ रुपए का लोन बिना ब्याज के बांटा जाएगा। मुंगेली जिले के किसानों के लिए 92 करोड़ रुपए, जांजगीर-चांपा जिले के लिए 263.50 करोड़, कोरबा जिले के लिए 45.50 करोड़, सरगुजा जिले के लिए 90 करोड़, बलरामपुर जिले के लिए 51.75 करोड़ का लोन बांटा जाएगा। सूरजपुर जिले के किसानों को 57.25 करोड, कोरिया जिले के लिए 36 करोड़, रायगढ़ जिले के लिए 122.50 करोड़ और जशपुर जिले के लिए 25.50 करोड़ का अल्पकालीन लोन बांटने का लक्ष्य रखा गया है।
सभी प्राथमिक कृषि सहकारी साख समितियां होंगी ऑनलाइन
छत्तीसगढ़ की सभी 1333 प्राथमिक कृषि सहकारी साख समितियों को कम्प्यूटराइज्ड कर ऑनलाइन किया जा रहा है। वहीं राज्य सहकारी बैंक की खरसिया, पत्थलगांव, जशपुर, पुसौर, धरमजयगढ़, सारंगढ़ और बरमकेला शाखा में जल्द ही एटीएम लगाई जाएगी।