scriptकांस्टेबल के साथ जा रही विवाहिता से गैंगरेप, जब थाना पहुंची तो सामने आया ये मामला | Gangrape marital woman going with constable | Patrika News

कांस्टेबल के साथ जा रही विवाहिता से गैंगरेप, जब थाना पहुंची तो सामने आया ये मामला

locationरायपुरPublished: Aug 31, 2017 11:37:00 pm

एक आरक्षक के साथ घर जा रही महिला से गैंगरेप की घटना की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा गया

Molestetion
रायपुर. एक आरक्षक के साथ घर जा रही महिला से गैंगरेप की घटना की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा गया। खबर फैलते ही शहर में सनसनी फैल गई। शाम को जब मामला थाना पहुंचा तो पुलिस के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि महिला के साथ कुछ लोगों ने छेड़खानी की थी। जिसके बाद पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
यह भी पढ़ें
Breaking : दर्द से तड़प रही थी महिला, फिर कुदरत हुआ मेहरबान तो नदी के किनारे ही स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म

पुलिस के मुताबिक पुलिस लाइन का आरक्षक केशव बुधवार की रात अपने परिचित की महिला को लेकर मंदिरहसौद के पास उसके गांव जा रहा था। दोनों मोटरसाइकिल पर थे। रात करीब 10.30 बजे लाभांडी में होटल मैरियार्ट के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान तीन युवक पहुंच गए। और उन्होंने केशव को रोका। उससे गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें
स्कूल Bus रोक छात्रों ने छात्राओं से की शर्मनाक हरकत, कहा- हमारे पिता नेता हैं कुछ भी कर देंगे

महिला को बाइक से उतारकर छेड़खानी करने लगे। इस बीच केशव ने युवकों को डराया-धमकाया और पुलिस विभाग से होने की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी युवक महिला को छोड़कर भाग निकले। दूसरी महिला और आरक्षक के इतनी रात घर जाने को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जाता है कि दोनों एक ही गांव के हैं। महिला विवाहित है।
यह भी पढ़ें
IAS के बेटे ने किया इंजीनियरिंग छात्रा के फेसबुक में अश्लील कमेंट, मचा बवाल

दिनभर गैंगरेप की चर्चा
शहर में दिनभर महिला के साथ गैंगरेप की चर्चा होती रही। शाम को पीडि़ता अपने परिवार के साथ थाने पहुंची। इसके बाद पीडि़ता ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो