scriptअब गाय के गोबर से बनेगी लकड़ी और इको फ्रेंडली तरीके से होंगे अंतिम संस्कार | funeral will be eco friendly using wood made from cow dung | Patrika News

अब गाय के गोबर से बनेगी लकड़ी और इको फ्रेंडली तरीके से होंगे अंतिम संस्कार

locationरायपुरPublished: Jul 07, 2018 03:50:58 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

राजधानी रायपुर में भी गौ काष्ठ (गोबर से बनी लकड़ी) से अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही है।

wood

अब गाय के गोबर से बनेगी लकड़ी और इको फ्रेंडली तरीके से होंगे अंतिम संस्कार

रायपुर. भोपाल, ग्वालियर और भोपाल की तर्ज पर राजधानी रायपुर में भी गौ काष्ठ (गोबर से बनी लकड़ी) से अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही है। नगर निगम रायपुर को एक पहलसंस्था ने बढ़ते हुए प्रदूषण एवं पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए गौ काष्ठ से अंतिम संस्कार कर इको फ्रेंडली तरीका अपनाने के लिए सहयोग मांगा है। संस्था ने निगम से गोबर से लकड़ी बनाने के कार्य के लिए स्थानीय गोकुल नगर में लगभग चार हजार वर्गफीट भूमि की मांग की है। इस प्रस्ताव को निगम की एमआइसी में शुक्रवार को रखा गया। जिसे एमआइसी ने पास कर दिया।

एमआइसी सदस्य श्रीकुमार मेनन, अजीत कुकरेजा, एजाज ढेबर, अनवर हुसैन, समीर अख्तर, विमल गुप्ता ने एलइडी लाइट आए दिन बंद रहने से शहर की जनता को हो रही परेशानी पर नाराजगी जताई। श्रीकुमार मेनन ने निगम के अमले द्वारा गरीबों के मकानों को अवैध निर्माण के बहाने तोडऩे, सफाई के लिए यूजर चार्ज वसलूने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि रामकी द्वारा शतप्रतिशत वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का काम शुरू नहीं करती है, तब तक यूजर चार्ज न वसूला जाए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो